Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra: हाई हील्स बनी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की दुश्मन, फोटोशूट के बीच बाल बाल बचीं एक्ट्रेस

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 05:20 PM (IST)

    देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया। ...और पढ़ें

    हाई हील्स बनी प्रियंका चोपड़ा की दुश्मन, (X Image)
    हाई हील्स बनी प्रियंका चोपड़ा की दुश्मन, (X Image)

    HighLights

    1. बला की खूबसूरत लगीं प्रियंका
    2. हाई हील्स बनी दुश्मन
    3. प्रियंका की आने वाली फिल्में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा उन सेलेब्स में शामिल हैं, जो चर्चा में बने रहते हैं। कुछ नहीं, तो एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया प्रेजेंस के कारण ही ध्यान खींचती हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके फोटोशूट का है।

    प्रियंका चोपड़ा वीडियो में अपनी हील्स की वजह से परेशान होते हुए नजर आईं। हालांकि, एक्ट्रेस ने तुरंत मामले को संभाल लिया और फोटोशूट को जारी रखा।

    यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा का हाथ मांगने के लिए निक जोनस को करनी पड़ी थी मशक्कत, मां मधु को दिया था स्पेशल ट्रीटमेंट

    बला की खूबसूरत लगीं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा ने फोटोशूट के लिए गोल्डन कलर की खूबसूरत ड्रेस कैरी की। एक्ट्रेस इस स्टनिंग लुक में बेहद गॉर्जियस नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा को फोटोशूट लिफ्ट में करवाना था। वीडियो में एक्ट्रेस लिफ्ट के अंदर दिखाई दे रही हैं और जैसे ही दरवाजा खुलता है, कैमरामैन उनकी फोटो क्लिक करने लगता है। एक्ट्रेस ने भी बेधड़क कई पोज दिए।

    हाई हील्स बनी दुश्मन

    प्रियंका चोपड़ा फोटोशूट के दौरान अपना एक पैर लिफ्ट के गेट पर रखती हैं, लेकिन जैसे ही वो पीछे हटने की कोशिश करती हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि उनके सैंडल की हील लिफ्ट में फंस गई है। इतने में प्रियंका चोपड़ा चीख निकल जाती हैं। हालांकि, थोड़ी मशक्कत के बाद उनका पैर दरवाजे से निकल जाता है। घबराईं प्रियंका चोपड़ा की जान में जान आती है। इतने में उनकी टीम से तुरंत एक लड़की उनके पास भागते हुए आती हैं और लिफ्ट को चेक करती है। इसके बाद फोटोशूट दोबारा शुरू हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- 'हेड्स ऑफ स्टेट' के बाद Priyanka Chopra ने शुरू की एक और बड़ी फिल्म की शूटिंग, पहली झलक से बढ़ाई एक्साइटमेंट

    View this post on Instagram

    A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

    प्रियंका की आने वाली फिल्में

    प्रियंका चोपड़ा के खाते में कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें 'एंडिंग थिंग्स' भी शामिल है। एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा के पास हेड ऑफ स्टेट (Heads of State) भी है, जिसकी शूटिंग अभी चल रही है।  

    खबरें और भी