यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra 'सोना' से बनाई दूरी, दो साल पहले न्यूयॉर्क में खोला था शानदार रेस्टोरेंट
Priyanka Chopra ने साल 2021 में एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क जैसे खूबसूरत शहर में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला था । प्रियंका ने अपने इस रेस्टोरेंट का नाम सोना ...और पढ़ें

HighLights
- 2021 में पीसी ने न्यूयॉर्क में खोला था सोना रेस्टोरेंट
- दो साल बाद रेस्टोरेंट से अलग हुई देसी गर्ल
- मनीष के गोयल संग प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी पार्टनरशिप
नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka chopra Restaurant Sona: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) देश ही नहीं विदेश में भी खूब नाम कमा रही हैं। हॉलीवुड में एंट्री के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस की दुनियाभर में खूब फैन-फॉलोइंग है।
विदेश में एक्ट्रेस फिल्मों से लेकर बिजनेस भी करती नजर आई। साल 2021 में एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क जैसे खूबसूरत शहर में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला था। प्रियंका ने अपने इस रेस्टोरेंट का नाम सोना (Sona) रखा था। अब उनके इस रेस्टोरेंट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक्ट्रेस ने इस रेस्टोरेंट से दूरी बना ली है।
अब 'सोना' का हिस्सा नहीं है प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने ये रेस्टोरेंट पार्टनरशिप में शुरू किया था। कहा जा रहा है कि उन्होंने मनीष के गोयल के साथ पार्टनरशिप की थी। पीपल्स मैगजीन मनीष गोयल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी कंपनी प्रियंका चोपड़ा की पार्टनरशिप और उनके सपोर्ट के लिए उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि अब भले ही वह पार्टनर नहीं रहीं, लेकिन वह हमेशा Sona Family का हिस्सा रहेंगी। मनीष गोयल ने कहा कि Sona के कोने-कोने में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी छाप छोड़ी है।
पीसी की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका लव अगेन में नजर आई थी। इन दिनों एक्ट्रेस पति निक जोनस के कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में है। पिछले कुछ दिनों से पीसी पति के हर कॉन्सर्ट का हिस्सा बन रही हैं और जमकर एन्जॉय भी करती दिखाई दे रही हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करे तो जल्द कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। वह आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आईं थीं।