यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra पति Nick Jonas के कॉन्सर्ट में हुईं शामिल, परफॉर्मेंस के दौरान हो गई इमोशनल
Priyanka Chopra Emotional Video देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर पति के साथ उनके शो के कॉन्सर्ट का हिस्सा बनती हैं। शनिवार को न्यूयॉ ...और पढ़ें

HighLights
- 'यांकी स्टेडियम' में हुआ निक जोनस का कॉन्सर्ट
- फैंस की भीड़ से बचाती दिखी प्रियंका चोपड़ा
- कॉन्सर्ट में इमोशनल हुआ निक की वाइफ पीसी
नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Emotional Video: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पावर कपल्स में से एक हैं, जो अपनी केमिस्ट्री से हर बार फैंस का दिल जीत लेते हैं।
देसी गर्ल अक्सर पति के साथ उनके शो के कॉन्सर्ट का हिस्सा बनती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। शनिवार को न्यूयॉर्क में आयोजित निक जोनस के कॉन्सर्ट में पीसी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी बीच पीसी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे वह पति निक की परफॉर्मेंस पर इमोशनल होती नजर आ रही हैं।
पति निक के कॉन्सर्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा
बता दें, निक का ये कॉन्सर्ट न्यूयॉर्क के 'यांकी स्टेडियम' में आयोजित था। प्रियंका चोपड़ा के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक के भाई भी नजर आ रहे है। पीसी के चारों तरफ उनके गार्ड्स उनके फैंस की भीड़ से बचाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस वीआईपी स्टैंड की ओर जाती नजर आ रही हैं।
इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा
इसके अलावा देसी गर्ल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पति निक जोनस को गाता देख थोड़ी इमोशनल नजर आई। इस वीडियो प्रियंका अपने आंसू पोंछती नजर आईं, जो उनके लिए वाकई बेहद इमोशनल और गर्व से भर देने वाला पल था। एक्ट्रेस के लुक की बात करे तो इस मौके ब्लैक एंड व्हाइट कलर के चेकर्ड क्रॉप टॉप को कैरी किया था, जिस पर सीक्विन वर्क किया गया था। उन्होंने इसे साइड-स्लिट पेंसिल स्कर्ट और जैकेट के साथ पेयर किया था। बोल्ड मेकअप, मिनिमल एक्सेसरीज़ और खुले बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
बता दें, प्रियंका ने अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक्टर जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग नजर आएंगी। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही थी। इससे पहले वह स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा 'लव अगेन' भी रिलीज हुई थी।