Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra Daughter: सूटकेस में आराम करती दिखीं प्रियंका की बेटी मालती, क्यूट अंदाज देख पिघल जाएगा दिल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 10:11 AM (IST)

    Priyanka Chopra Daughter प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी बेटी की क्यूट फोटोज और वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती/Instagram - प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती/Instagram - प्रियंका चोपड़ा

    HighLights

    1. प्रियंका की लाडली आराम फरमाती आईं नजर
    2. पापा निक जोनस के लिए वर्ल्ड टूर के लिए तैयार हैं मालती
    3. एथनिक वीयर से प्रियंका चोपड़ा की लाडली ने जीत लिया दिल

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Daughter Malti: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से भले ही दूर हों, लेकिन अपने चाहने वालों से सोशल मीडिया के जरिये वह जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपने परिवार संग खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं, खासकर अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा की।

    फैंस भी देसी गर्ल के साथ-साथ उनकी बेटी पर भी अपना प्यार लुटाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लाडली बेटी मालती की इतनी प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर फैंस का दिल भी पिघल गया।

    सूटकेस में आराम फरमाती दिखीं प्रियंका की लाडली

    प्रियंका चोपड़ा भले ही हॉलीवुड में एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स कर रही हों, लेकिन वह अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं छोड़ती हैं। सिंगर निक जोनस जल्द ही दुनियाभर में अपना कॉन्सर्ट करने वाले हैं और उन्हें चीयर करने के लिए उनके इस आगामी टूर में प्रियंका चोपड़ा और उनकी लाडली बेटी भी साथ रहेंगे।

    प्रियंका चोपड़ा ने कुछ घंटों पहले मालती की इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें देसी गर्ल अपकमिंग ट्रिप की तैयारी कर रही हैं और मालती सूटकेस में बैठी हुई हैं। इस दौरान मालती मैरी जोनस चोपड़ा ने एथनिक वीयर पहना हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, "हम टूर के लिए तैयार हैं निक जोनस"।

    खबरें और भी

    कुर्ते-पजामे में दिखीं प्रियंका की बेटी मालती

    प्रियंका चोपड़ा ने मालती की एक और फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की, जिसमें सफेद डॉट रंग के कुर्ते-पायजामे में मालती बेहद ही प्यारी लग रही हैं। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की लास्ट अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरीज 'सिटाडेल' को लोगों का बहुत प्यार मिला था।

    अब आने वाले समय में देसी गर्ल कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। वह जॉन सीना के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' फिल्म में नजर आएंगी। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सीरीज 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा था।