Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने बेटी मालती को बनाया 'देसी गर्ल', कुर्ता-पायजामा और बालियों में लाडली लगीं बेहद क्यूट

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 09:47 AM (IST)

    Priyanka Chopra Daughter Photo बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ का भी अच्छे से बैलेंस करना जानती हैं। इन दिनों ए ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra की बेटी बनीं देसी गर्ल। Photo- Instagram
    Priyanka Chopra की बेटी बनीं देसी गर्ल। Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Daughter Photo: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सुर्खियों में रहना अच्छे से जानती हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करते हुए प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और जब से वह मां बनी हैं, उनके सोशल मीडिया फीड पर उनकी बेटी का कब्जा हो गया है।

    पिछले साल 15 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने अपनी जिंदगी में सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) रखा है। प्रियंका और निक अपनी लाडली की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

    बेटी के साथ टूर पर जाने के लिए तैयार प्रियंका

    जल्द ही प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ अपने पति निक जोनस के अपकमिंग टूर पर जाने वाली हैं। इसकी तैयारी करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही परी की ढेर सारी झलकियां शेयर की हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई एक तस्वीर में मालती खेलती हुई दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "हम टूर के लिए तैयार हैं निक जोनस।"

    प्रियंका ने अपनी दोस्त की एक फोटो को रीशेयर की है। तस्वीर में हैट और चश्मा लगाए मालती व्हाइट-ब्लू फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने हार्ट इमोजी से लाडली का चेहरा ढक दिया है।

    प्रियंका की लाडली बनीं देसी गर्ल

    प्रियंका चोपड़ा को इंडस्ट्री का देसी गर्ल कहा जाता है, ऐसे में वह अपनी बेटी मालती को देसी बनाने में क्यों कोई कसर छोड़े। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। पिक्चर में मालती व्हाइट कुर्ता-पायजामा और बालियों में बेहद प्यारी लग रही हैं। साइड फोटो में वह खेलते हुए दिख रही हैं। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'संडे के लिए कुर्ता पायजामा।'

    खबरें और भी

    प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

    हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा को रुसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया था, जिसमें एक्ट्रेस रिचर्ड मैडेन के साथ लीड रोल में दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस ने नादिया सिंह का किरदार निभाया था। वह इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' की तैयारी में बिजी हैं। इसमें वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आएंगी।