Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra की 'पाणी' की रिलीज डेट पर लगी फाइनल मुहर, मराठी फिल्म से करेंगी एंटरटेन

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 12:42 PM (IST)

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री क ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म पानी (Photo Credit-Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म पानी (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पानी
    2. बतौर निर्माता एक्ट्रेस ने किया काम
    3. जानिए कब और कहां होगी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक ग्लोबल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मशहूर फिल्म निर्माता भी हैं। पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर तले वह कई मूवीज का निर्माण कर चुकी हैं। अब उनके होम प्रोडक्शन में मराठी फिल्म पाणी (Paani) का निर्माण हुआ है, जिसकी रिलीज डेट का 20 अगस्त को अभिनेत्री ने खुलासा कर दिया है। 

    लंबे समय से इस मूवी को लेकर प्रियंका का नाम चर्चा में बना हुआ है। आइए जानते हैं कि उनकी मराठी फिल्म पाणी कब और कहां रिलीज होगी। 

    कब रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की पाणी

    काय रे रास्कला और फायरब्रांड जैसी मूवीज के बाद पाणी के रूप में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बैनर तले तीसरी मराठी फिल्म का निर्माण किया है। इस मूवी को लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही थीं और अब ये अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

    ये भी पढे़ं- क्या करियर चुनेंगी मालती? निक जोनस ने बताया मां प्रियंका चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलेंगी बेटी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    मंगलवार को प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पाणी का मोशन टीजर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट रिवील की है। जिसके मुताबिक पाणी 18 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस अनाउंसमेंट के बाद मराठी सिनेमा के फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई और वह प्रियंका की पाणी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा के पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ-साथ राजश्री मराठी प्रोडक्शन ने भी इस फिल्म को बनाने के लिए आपस में साझेदारी की है। देखना ये रोचक रहा कि बॉक्स ऑफिस पर पाणी क्या कमाल दिखाती है। 

    क्या होगी पाणी की कहानी

    निर्देशक आदिनाथ कोठारे के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पाणी हनुमंत केंद्रे के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। किस तरह से वह अपने गांव में पानी की समस्याओं का निवारण करते हैं, वो इस फिल्म की स्टोरी को और भी असरदार बनाता है। आदिनाथ हनुमंत की असल जिंदगी के संघर्ष से काफी अधिक प्रभावित हुए थे और अब उन्होंने हनुमंत पर मूवी बनाई है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra की बेटी मालती ने निक जोनस को दिया हेयरकट, क्यूटनेस देख दिल हार बैठे पापा