Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra की फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग हुई खत्म, एक्ट्रेस ने शेयर की पति निक संग फोटोज

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 11:34 AM (IST)

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द ब्लफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही ...और पढ़ें

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit: Instagram)
    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. द ब्लफ की शूटिंग हुई पूरी
    2. प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें
    3. पति निक के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही यह मूवी रिलीज होने के लिए तैयार है। अब एक बार फिर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक नोट भी शेयर किया है।

    एक्ट्रेस ने जो फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उसमें उनकी बेटी मालती, पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। फैंस को प्रियंका का यह पोस्ट काफी पसंद आ रहा है और वह जमकर इस पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने सेट से शेयर की खून में लथपथ तस्वीरें, पूरी हुई The Bluff की शूटिंग

    प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें

    प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने एक या दो नहीं, बल्कि 20 फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पहली फोटो में वह अपने पति निक के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, इसके बाद कुछ फोटो में शूटिंग की तस्वीरें शेयर की गई हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    एक वीडियो में मालती अपने पापा निक के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं और कुछ में उन्होंने 'द ब्लफ' की शूटिंग की फोटो दिखाई है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक नोट भी लिखा है।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस ने जाहिर की अपनी खुशी

    प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि द ब्लफ पर यह एक पिक्चर रैप है। इसे अपने परिवार और फिल्म को संभव बनाने वाले अविश्वसनीय लोगों की मौजूदगी में करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

    यह वाकई में प्यार की मेहनत रही है। फ्रेंकी ई फ्लावर्स के विश्वास के बिना यह संभव नहीं हो पाता। इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ खूबसूरत ऑस्ट्रेलिया में पूरी टीम के साथ काम करने में सफल होना बहुत मजेदार रहा था। इसके आगे उन्होंने लिखा कि जितना मुझे यहां यह फिल्म बनाना पसंद आया, मैं घर जाते हुए भी बहुत खुश हूं।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने याद किए स्टेज परफॉर्मेंस के दिन, पति निक जोनस ने कहा- 'मैं आपका सबसे बड़ा फैन'