Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सालों बाद Nick Jonas ने 'नेशनल जीजू' का टैग मिलने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं इंडिया का बड़ा भाई हूं'

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 08:06 AM (IST)

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अनंत अंबानी की शादी में इंडिया आए थे। इस कपल ने जमकर मस्ती की थी। निक इस मौके पर देसी लुक शेरवानी में स्पॉट हुए ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो इंस्टाग्राम)
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 6 साल पहले निक और प्रियंका ने की थी शादी
    2. शादी के 4 साल बाद ये कपल बेटी के बनें पेरेंट्स
    3. अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर बरसाते हैं प्यार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर निक को 'नेशनल जीजू' का टैग मिला और आज हर कोई उन्हें 'नेशनल जीजू' कहता है।

    इतना ही नहीं विदेश में हो रहे उनके कॉन्सर्ट में भी निक जीजू के नाम से पुकारा जाता है। ऐसे में अब खुद निक ने बताया कि आखिर फैंस उन्हें 'नेशनल जीजू' क्यों बोलते हैं और ये सुनकर उन्हें कैसा फील होता है, इसका भी जिक्र किया।

    जानें कैसे पड़ा निक का नाम 'नेशनल जीजू'

    निक जोनस से अमेरिकी गायक-गीतकार ने जिमी के साथ बातचीत के दौरान  'नेशनल जीजू' वाले किस्से का जिक्र किया। उन्होंने बताया, “जैसा कि आप जानते हैं कि मैंने प्रियंका से शादी की है। जब हमारी शादी हुई तो ये हैशटैग शुरू हुआ। मैं 'नेशनल जीजू' था।

    यह भी पढ़ें-  Priyanka Chopra के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए पति Nick Jonas, शेयर की एक्ट्रेस की किलर तस्वीरें

    जीजू का मतलब है बड़ी बहन का पति, इसलिए प्रभावी रूप से मैं भारत का बड़ा भाई हूं। शो के होस्ट ने भारत में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट की एक क्लिप भी चलाई, जिसमें जो जोनस और केविन जोनस ने उनका परिचय "जीजू" के रूप में कराया।

    खबरें और भी

    निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता

    1 और 2 दिसंबर साल 2018 को  प्रियंका और निक ने राजस्थान के जोधपुर के राजसी उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए। शादी के चार साल बाद इस कपल ने 15 जनवरी 2022 को बेटी मालती मैरी का स्वागत किया, जो सरोगेसी के जरिए पैदा हुई थी। 

    निक जोनस का संगीत और अभिनय करियर

    निक के करियर की बात करें तो उनका पहला स्टूडियो एल्बम निकोलस जोनस था, जो 2005 में रिलीज हुआ था। इसके अलावा निक का पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट - नाइट एट द म्यूज़ियम: बैटल ऑफ़ द स्मिथसोनियन साल 2009 में आया था।

    बाद में उन्होंने जुमांजी: वेलकम टू द जंगल (2017), जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल (2019) और लव अगेन (2023) जैसी लोकप्रिय फिल्मों में भी काम किया। निक की हालिया 2024 में रिलीज रॉबर्ट श्वार्टज़मैन की कॉमेडी-ड्रामा - द गुड हाफ थी।

    यह भी पढ़ें-  'हां कहने के लिए शुक्रिया', Nick Jonas ने आज ही के दिन किया था Priyanka Chopra को शादी के लिए प्रपोज