Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए पति Nick Jonas, शेयर की एक्ट्रेस की किलर तस्वीरें

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 01:15 PM (IST)

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा आज 18 जुलाई को 42 साल की हो गई हैं। ऐसे में उन्हें उनके बर्थडे पर हर कोई खास अंदाज में बधाई दे रहा है। अब उनके पति निक जोन ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit: Instagram)
    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा
    2. निक ने खास अंदाज में विश किया वाइफ को बर्थडे
    3. हॉलीवुड सिंगर ने शेयर की एक्ट्रेस की किलर तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज 18 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस, दोस्त और सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

    वहीं, एक्ट्रेस के हसबैंड सिंगर निक जोनस ने भी किलर तस्वीरें पोस्ट कर अपनी वाइफ को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही निक ने एक खास नोट भी लिखा है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सिंगर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन दिए है।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra ने कैसे तय किया हॉलीवुड का सफर? Baywatch नहीं ये थी एक्ट्रेस की पहली फिल्म

    निक ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

    निक जोनस अक्सर देसी गर्ल के साथ रोमांटिक फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अनंत-राधिका की शादी में जाते हुए प्रियंका के साथ कार का एक वीडियो शेयर किया था। अब उन्होंने ग्लोबल आइकॉन को उनका बर्थडे खास अंदाज में विश किया है।

    Photo Credit: Nick Jonas/Instagram

    हॉलीवुड सिंगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा की चार किलर तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वह पूल के अंदर अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

    Photo Credit: Nick Jonas/Instagram

    दूसरी फोटो में कपल एक दूसरे को किस कर रहा है। तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस बैंच पर बैठकर ग्रीन ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं और लास्ट फोटो में निक-प्रियंका बीच के पास पोज दे रहे हैं।

    Photo Credit: Nick Jonas/Instagram

    इन फोटो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा है कि आप वो महिला हैं, जिसे पाकर मैं खुद को लकी मानता हूं। जन्मदिन मुबारक हो, माई लव।

    फैंस ने दिया पोस्ट पर रिएक्शन

    निक के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि इस वजह से आप नेशनल जीजू हो। दूसरे ने लिखा कि आप बहुत भाग्यशाली आदमी हैं जीजू। वह सबसे अच्छी हैं। वहीं, तीसरे ने लिखा कि सबसे लकी लड़का और सबसे भाग्यशाली लड़की। जन्मदिन मुबारक हो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अनंत-राधिका की शादी में Priyanka Chopra ने मिस कीं ये चीजें, ग्रैंड वेडिंग से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें