Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हां कहने के लिए शुक्रिया', Nick Jonas ने आज ही के दिन किया था Priyanka Chopra को शादी के लिए प्रपोज

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 02:30 PM (IST)

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। दोनों अक्सर एक साथ कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। इन दोनों की शादी को 5 साल से ज्यादा का ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credit: Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. निक जोनस ने शेयर की प्रियंका की खास तस्वीर
    2. फोटो शेयर कर लुटाया एक्ट्रेस पर प्यार
    3. 20 जुलाई का दिन है निक-प्रियंका के लिए बहुत खास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेस्ट कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो और वीडियो शेयर कर प्यार जाहिर करते रहते हैं। इस कपल ने साल 2018 में शादी की और अब इनकी शादी को 5 साल से ज्यादा का समय हो गया है। हाल ही में यह जोड़ी अंबानी फैमिली की वेडिंग में दिखाई दी थी, जहां उन्होंने खूब एन्जॉय किया।

    अब निक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने सबसे खास दिन के बारे में जानकारी दी है और अपनी पत्नी प्रियंका की फोटो को शेयर कर उन पर प्यार लुटाया है।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए पति Nick Jonas, शेयर की एक्ट्रेस की किलर तस्वीरें

    20 जुलाई है निक के लिए खास दिन

    आज यानी 20 जुलाई का दिन निक के लिए बहुत ही खास है। ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि इनकी शादी तो दिसंबर में हुई थी। वहीं, बेटी मालती का जन्म भी इस दिन नहीं हुआ, तो ऐसे में आज के दिन क्या हुआ था जो ये डेट सिंगर के लिए बहुत खास है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है।

    Photo Credit: Nick Jonas/Instagram

    दरअसल, आज के दिन ही प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर को शादी के लिए हां कहा था। निक ने अपने इंस्टाग्राम पर ग्लोबल आइकॉन की एक फोटो शेयर की है और जिसमें वह उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपना चेहरा छुपा रखा है और सिंगर खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने नोट में लिखा कि मैंने आज से 6 साल पहले दुनिया की सबसे अद्भुत महिला से शादी का प्रस्ताव रखा था। हां कहने के लिए शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा।

    खबरें और भी

    प्रियंका ने भी लिखा नोट

    उसी फोटो को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है और लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा इस दिन को 6 साल हो गए हैं।

    दिसंबर में हुई थी कपल की शादी

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी एक दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही तरीके से हुई थी। इस शादी में उनके परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया था।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra ने कैसे तय किया हॉलीवुड का सफर? Baywatch नहीं ये थी एक्ट्रेस की पहली फिल्म