विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी शादी के बाद अब इस ग्रैंड की शादी के लिए रवाना हुए प्रियंका-निक, ये सेलेब्स भी थे साथ

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Sat, 08 Dec 2018 04:42 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 05:37 PM (IST)

सिर्फ प्रियंका ही नहीं इस ग्रैंड शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान ख़ान, कटरीना कैफ़, परिणीति चोपड़ा, वृन्द ...और पढ़ें

अपनी शादी के बाद अब इस ग्रैंड की शादी के लिए रवाना हुए प्रियंका-निक, ये सेलेब्स भी थे साथ
अपनी शादी के बाद अब इस ग्रैंड की शादी के लिए रवाना हुए प्रियंका-निक, ये सेलेब्स भी थे साथ

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की धूम अब धीरे धीरे शांत हो रही है मगर इस न्यूली वेड्स कप के अगले हर कदम पर उनके फैन्स की पैनी नज़र हैं। बता दें कि हनीमून को थोडा पोस्टपोन करते हुए फ़िलहाल प्रियंका और निक देश की सबसे बड़ी और ग्रैंड शादी को अटेंड करने जा रहे हैं, जिसकी तस्वीरें भी अब सामने आ गई हैं।

सिर्फ प्रियंका ही नहीं इस ग्रैंड शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान ख़ान, कटरीना कैफ़, परिणीति चोपड़ा, वृन्द हवन समेत कई स्टार्स शामिल होने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर बिज़नसमैन मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की शादी की। ईशा की शादी उदयपुर में 12 दिसंबर को होने वाली है। और इस शादी को अटेंड करने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां रवाना हो गई है, देखिये तस्वीरें-

यह भी पढ़ें: Box Office: सारा अली ख़ान की डेब्यू फ़िल्म 'केदारनाथ' ने पहले दिन की इतनी कमाई

पिंक ब्लेज़र में निक और उनका हाथ पकड़े ब्लैक सूट में प्रियंका एक साथ बिलकुल परफेक्ट कपल की तरह नज़र आ रहे हैं। निक और प्रियंका ने जोधपुर में शादी की थी और वहीं उनकी शादी की अन्य रस्में भी निभाई गई थी। इसके बाद दिल्ली में उन्होंने रिसेप्शन रखा था और अब कहा जा रहा है कि वो जल्द ही मुंबई में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे जहां मीडिया समेत बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल होंगे। 

ऐश्वर्या राय बच्चन भी बेटी अराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ ईशा की शादी में शामिल होने वाली हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी का हाथ थामे ऐश्वर्या पिंक और व्हाईट एम्ब्रोइडेड सूट में दिखीं। ऐश्वर्या कुछ महीनो पहले ही राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' में नज़र आई थीं। और अब वो जल्द ही पति अभिषेक के साथ फ़िल्म 'गुलाब जामुन' की तैयारियां करेंगी।

बता दें कि इस शादी में सलमान ख़ान भी शामिल होने वाले हैं। ब्लैक टी शर्ट में सलमान को आप पानी गाड़ी से उतारते हुए देख सकते हैं। सलमान जल्द ही शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म 'ज़ीरो' में स्पेशल अपीयरेंस सेते नज़र आएँगे। इसके अलावा वो कटरीना कैफ़ के साथ भी फ़िल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। 

बिना मेकअप और सिंपल से सूट में कटरीना भी एयरपोर्ट पर दिखीं। बताते चलें कि कटरीना भी शाह रुख़ की फ़िल्म 'ज़ीरो' का हिस्सा हैं और इनके साथ अनुष्का शर्मा भी इस फ़िल्म में दिखाई देंगी। शाह रुख़, कटरीना और अनुष्का इससे पहले फ़िल्म 'जब तक है जान' में भी साथ दिखाई दिए थे। 'ज़ीरो' 21 दिसम्बर को रिलीज़ होने वाली है।

हाल ही में फ़िल्म 'धड़क' से अपना बॉलीवुड करने वाली जाह्नवी कपूर भी पिता बोनी कपूर और बहन ख़ुशी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं। जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के साथ फ़िल्म 'तख़्त' में दिखाई देंगी जिसमें करीना कपूर ख़ान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।