यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka-Nick: पहली नजर में 10 साल बड़ी प्रियंका चोपड़ा पर लट्टू हो गए थे निक जोनस, दिलचस्प है प्रपोजल स्टोरी
Priyanka Chopra-Nick Jonas Marriage Anniversary प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले लव बर्ड्स में से एक हैं। पहली मुलाकात हो ...और पढ़ें

HighLights
- फर्स्ट मीटिंग से पहले महीनों तक निक-प्रियंका ने की थी चैटिंग
- 10 साल छोटे निक को डेट नहीं करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा
- तीसरी डेट में ही निक जोनस ने प्रियंका को कर दिया था प्रपोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra and Nick Jonas Love Story: ग्लैमर वर्ल्ड के चर्चित कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने प्यार की मिसाल दी है। न उम्र की सीमा देखी, ना धर्म की दीवार, मोहब्बत के लिए सात समंदर पार तक बस गईं। प्रियंका और निक आज अपने प्यार से लाखों कपल्स को इंस्पायर करते हैं। उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 1 दिसंबर 2023 को प्रियंका और निक की शादी को पांच साल हो जाएंगे। इस खास मौके पर डालिए उनकी लव स्टोरी पर एक नजर।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली मुलाकात
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के प्यार की दास्तां सिंगर केविन जोनस की वजह से शुरू हो पाई थी। केविन को प्रियंका का शो 'क्वांटिको' पसंद आया था। केविन ने ही अपने भाई निक को प्रियंका से बात करने की सलाह दी थी। यही नहीं, प्रियंका और निक के कॉमन फ्रेंड्स भी उन्हें एक करने में जुट गए थे। लिहाजा, निक ने हिम्मत दिखाई और प्रियंका को ट्विटर पर DM किया।
एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि कैसे निक ने उन्हें पहली बार अप्रोच किया। निक ने उन्हें मैसेज कर कहा कि लोगों ने उनसे कहा कि उन्हें देसी गर्ल से मिलना चाहिए। निक का मैसेज देख प्रियंका ने उन्हें रिप्लाई किया कि उनका ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। फिर अभिनेत्री ने उन्हें अपना नंबर दिया और पर्सनली चैट करने लगे।
यह भी पढ़ें- Madhu Chopra ने किया खुलासा, प्रियंका चोपड़ा बचपन में हुई रंगभेद का शिकार, कलर को लेकर ताना मारते थे लोग
क्यों निक जोनस को डेट नहीं करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका चोपड़ा ने डैक्स शेफर्ड को दिए इंटरव्यू में में खुलासा किया था कि पहले वह निक जोनस के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं। इसके पीछे की वजह उनका सीरियस रिलेशनशिप था। जब निक ने उन्हें पहली दफा मैसेज किया, तब वह पहले से ही एक कॉम्प्लीकेटेड रिलेशनशिप में थीं।
खबरें और भी
प्रियंका किसी शख्स को 5-6 साल से डेट कर रही थीं, लेकिन उनका रिश्ता सही नहीं चल रहा था। हालांकि, उन्होंने अपन ब्वॉयफ्रेंड का नाम नहीं बताया था। जब वह निक से मिलीं, तब तक उनका पास्ट रिलेशनशिप लगभग खत्म हो गया था। प्रियंका के दोस्त भी चाहते थे कि वह मूव ऑन करके निक का हाथ थाम लें और आखिरकार ऐसा ही हुआ।
निक जोनस के प्रपोजल से शॉक रह गई थीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली डेट अभिनेत्री के घर पर हुई थी। उस वक्त प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं। निक से मिलते ही मधु चोपड़ा ने भी प्रियंका को हरी झंडी दिखा दी थी। एक बार इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि पहली डेट पर निक जोनस के किस न करने पर वह काफी निराश हो गई थीं, लेकिन सिंगर ने उनकी मां की वजह से ऐसा नहीं किया था।
फोन पर बातचीत और दो डेट करने के बाद ही निक जोनस समझ गए थे कि प्रियंका वही लड़की हैं, जिनके साथ वह पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं और तीसरी डेट पर निक ने प्रियंका को प्रपोज कर दिया था। निक ने प्रियंका को ग्रीस में शादी के लिए प्रपोज किया था।
निक जोनस ने एक हफ्ते पहले ही डायमंड रिंग खरीद ली थी और फिर ग्रीस में घुटनों के बल बैठकर प्रियंका को प्रपोज करते हुए सिंगर ने कहा था- 'क्या आप मुझे दुनिया के सबसे लकी इंसान बना सकती हैं?' ये सुनकर प्रियंका 45 मिनट तक साइलेंट रही थीं और फिर हां कह दिया था।
राजस्थान में प्रियंका-निक की शाही शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने करीब दो सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1 दिसंबर 2023 को राजस्थान के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। प्रियंका और निक की शादी साल 2018 के सबसे चर्चित वेडिंग फंक्शन में से एक था।
चार साल तक अपनी मैरिड लाइफ का लुत्फ उठाने के बाद साल 2022 में कपल ने एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। कपल सरोगेसी के जरिए माता-पिता बना है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को पसंद है देसी खाना, बोले- आई लव पनीर और डोसा