यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को पसंद है देसी खाना, बोले- आई लव पनीर और डोसा
Nick Jonas like Paneer And Dosa देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को पूरे देसी रंग में रंग दिया है। निक जोनस ने हाल ही में खुलासा किया है कि उ ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका चोपड़ा के पति को पसंद है देसी खाना
- निक जोनस ने बताया पनीर और डोसा है पसंद
- इन दिनों निक जोनस कर रहे हैं कॉन्सर्ट
नई दिल्ली, जेएनएन। Nick Jonas like Paneer And Dosa: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में विदेशी सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। इस कपल की शादी को इस साल पूरे पांच साल होने को हैं।
ऐसे में देसी गर्ल ने पति निक जोनस को पूरे देसी रंग में रंग दिया है। निक जोनस ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें इंडियन फूड्स बेहद पसंद है और सबसे ज्यादा डोसा और पनीर खाते हैं।
निक जोनस को पसंद हैं इंडियन फूड्स
अमेरिकी पॉपस्टार व प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे वह अपने ससुराल यानी इंडिया के फूड्स के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, कंटेंट क्रिएटर रेबेका टंडन संग उनकी बातचीत का ये वीडियो है, जिसमे सिंगर निक से उनके पसंदीदा इंडियन फूड के बारे में पूछा गया। इस सवाल के जवाब में निक कहते है, ''मुझे पनीर, बिरयानी पसंद है और आप डोसा जानते हैं। मुझे डोसा भी पसंद है।'' इस पर, कंटेंट क्रिएटर ने कहा, "प्रियंका ने आपको अच्छा सिखाया है।
निक जोनस कर रहे हैं कॉन्सर्ट
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पावर कपल्स में से एक हैं, जो अपनी केमिस्ट्री से हर बार फैंस का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों निक अपने कॉन्सर्ट शोज को लेकर काफी छाए हुए हैं। एक के बाद एक लगातार न्यूयॉर्क में उनके शोज हो रहे हैं। इन कॉन्सर्ट में निक की पत्नी प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो रही है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
बता दें, प्रियंका ने अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक्टर जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग नजर आएंगी। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही थी। इससे पहले वह स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा 'लव अगेन' भी रिलीज हुई थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की है। आखिरी बार वह 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई।