यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra: निक संग शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने खर्च किए थे खूब पैसे, बताया- क्यों की थी रॉयल वेडिंग
Priyanka Chopra On Grand Wedding मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी पति निक जोनस के साथ भारत में धूमधाम से शादी रचाई थी। हाल ही में एक्ट्र ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra On Her Lavish Wedding: बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी काबिलियत का झंडा लहरा रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की लैविश लाइफस्टाइल से हर कोई वाकिफ है। करोड़ों के घर से लेकर लग्जरी कारों तक, प्रियंका चोपड़ा अपने लाइफस्टाइल में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं।
ऐसे में पीसी अपनी शादी में क्यों कम खर्च करतीं। उन्होंने साल 2018 में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और अपनी शादी में पैसे पानी की तरह बहाए थे। अब एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों उन्होंने मिनिमल की जगह ग्रैंड वेडिंग की थी।
प्रियंका चोपड़ा ने क्यों की थी ग्रैंड वेडिंग?
बॉलीवुड के कई सितारों ने बहुत सिंपल तरीके से शादी की थी, जिनमें आलिया भट्ट-रणबीर कपूर से दीया मिर्जा तक सेलेब्स शामिल हैं। हालांकि, प्रियंका ने भारत में लैविश वेडिंग की थी। सीएनएन संग बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि, उन्होंने आखिर क्यों सिंपल वेडिंग को छोड़ शाही अंदाज में ब्याह रचाया। एक्ट्रेस ने कहा,
“क्योंकि मैंने कभी नहीं कहा कि मैं सिंपल और कम हूं। जो भी मैंने किया, वो सब बिग था। मैं एक बोल्ड इंसान हूं। यह बिग फैट वेडिंग थी, लेकिन वहां सिर्फ 110 लोग शामिल हुए थे। वे सब मेरे और मेरे पति के करीबी लोग थे और हमने इसे बहुत इंटीमेट रखा था। हालांकि, मैं एक पैलेस में शादी करना चाहती थी।”
प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल लुक क्या था?
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ हिंदू और क्रिश्चियन तरीके से जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। अपने हिंदू ट्रेडिशनल वेडिंग में प्रियंका ने सब्यसाची का सिंदूरी लाल डिजाइनर लहंगा पहना था, जिसे एक्ट्रेस ने डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था। क्रिश्चियन वेडिंग में भी एक्ट्रेस ने लाखों का व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
खबरें और भी
.jpg)
Photo- Instagram/Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा अब हैं एक बेटी की मॉम
40 साल की प्रियंका चोपड़ा अब एक प्यारी सी बेटी की मां हैं। वह और निक जोनस ने साल 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) है।

Priyanka Chopra with Daughter Malti- Photo/Instagram
हाल ही में, प्रियंका की सीरीज ‘सिटाडेल’ रिलीज हुई है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘हैड्स ऑफ स्टेट’ को अनाउंस किया है। इस फिल्म में वह WWE स्टार जॉन सीना के साथ दिखाई देंगी।