Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra की बेटी का एक अजनबी ने किया था पीछा, 4 साल की मालती के लिए रखनी पड़ी सिक्योरिटी

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 12:05 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया कि क्यों उन्होंने बेटी मालती की तस्वीरें साझा करना बंद कर दिया है। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मालती का स्कूल से घर त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अपनी बेटी मालती को स्पॉटलाइट से दूर रखते हैं। कपल ने पहले तो उसका फेस रिवील किया था लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने बेटी की फोटोज शेयर करना बंद कर दिया। अब एक पॉडकास्ट में प्रियंका ने बताया कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया।

    अज्ञात शख्स ने किया मालती का पीछा

    एक घटना को याद करते हुए प्रियंका ने बताया कि एक बार एक अज्ञात शख्स मालती का स्कूल से पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया था इसलिए प्रियंका को मालती के आसपास सिक्योरिटी रखनी पड़ी।

    Priyanka (42)

    प्रियंका बीते दिनों अमांडा हिर्श के नॉट स्किनी बट नॉट फैट पॉडकास्ट (Not Skinny But Not Fat Podcast) में नजर आई थीं। यहां बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैंने अपने लिए पब्लिक लाइफ चुनी है लेकिन मालती क्या चाहती है ये उसे खुद तय करना होगा।

    यह भी पढ़ें- जब हीरोइन बनी विलेन, Priyanka Chopra से लेकर तब्बू ने हीरो से ज्यादा बटोरी लाइमलाइट

    मालती को लोगों की नजरों से बचाना चाहती हैं एक्ट्रेस

    प्रियंका अपनी बेटी मालती को लेकर काफी सिक्योर हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'जैसे -जैसे वह ( मालती ) बड़ी हो रही हैं, हमने भी उसे लोगों की नजरों से बचाने की कोशिश शुरू कर दी है। लोग उसके बारे में जानना चाहते हैं लेकिन मैं नहीं चाहती कि वह इससे डरें। वह पब्लिक लाइफ जीना चाहती है या नहीं ये उसकी पसंद और नापसंद से जुड़ा है।

    खबरें और भी

    Priyanka (43)

    सिक्योरिटी क्यों रखनी पड़ी इसपर बात करते हुए मालती ने कहा, 'हमारे साथ सिक्योरिटी इसलिए होती है, ताकि बिना अनुमति कोई हमारी रिकार्डिंग न करे। एक बार एक व्यक्ति ने मालती का स्कूल से घर तक पीछा कर रिकार्डिंग की थी।'आगे प्रियंका ने बताया कि वह मालती को हिंदी भी सिखाती हैं।

    चार साल है मालती की उम्र

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। 2022 में कपल ने सेरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे बेटी मालती का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस कि एक्शन थ्रिलर द ब्लफ इन दिनों अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा वो बहुत जल्द राजामौली की वाराणसी में नजर आएंगी। मूवी में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमार नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- 'मैं गंदगी में नहीं...', बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड गईं Priyanka का नया खुलासा, इंड्स्ट्री 'डर्टी पॉलिटिक्स' पर कसा तंज!