Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आलिया भट्ट और कटरीना कैफ की Jee Le Zaraa से प्रियंका चोपड़ा हुई बाहर, अनुष्का शर्मा या कियारा आडवाणी लेंगी जगह

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 08:22 PM (GMT+05:30)

    Jee Le Zaraa Priyanka Chopra Out एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ की फिल्म जी ले जरा से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बाहर होने का निर्णय ...और पढ़ें

    Jee Le Zaraa Priyanka Chopra Out, Jee Le Zaraa news
    Jee Le Zaraa Priyanka Chopra Out, Jee Le Zaraa news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jee Le Zaraa Priyanka Chopra Out: 'जी ले जरा' फिल्म लगातार डीले हो रही थी। अब एक इंस्टाग्राम अकाउंट मूवीफाइड बॉलीवुड की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को 'ना' कह दिया है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करने वाले हैं। वे लंबे समय के बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापस आ रहे हैं। इस फिल्म का आईडिया प्रियंका चोपड़ा ने ही दिया था। वह कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म में काम करती नजर आने वाली थी। यह फिल्म 2021 से चर्चा है। तीनों को लेकर फिल्म बनाई जानी थी। 

    प्रियंका चोपड़ा किस फिल्म से बाहर हो गई है?

    तीनों पहली बार एक-दूसरे के साथ काम करती नजर आने वाली थी। हालांकि, अब प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से बाहर हो गई है। उनके बाहर होने के कई कारण बताए जा रहे हैं। सबसे पहला कारण तीनों की डेट को लेकर है। तीनों का काफी व्यस्त शेड्यूल चल रहा है।

    प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट की फिल्म का क्या अपडेट है?

    जहां प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है। वहीं, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट ने भी कई फिल्मों में काम करने के लिए हामी भर दी है। प्रियंका और आलिया भट्ट अपने निजी कामों में भी व्यस्त हैं, जहां दोनों को अपनी बेटियों को भी संभालना पड़ता है। वहीं, उनके अपने शूट और अन्य कमिटमेंट भी है।

    प्रियंका चोपड़ा की जगह अब जी ले जरा में किसे लिया जा सकता है?

    इस खबर से प्रियंका चोपड़ा के फैंस का दिल टूट गया है। उनकी जगह अब अनुष्का शर्मा या कियारा आडवाणी को लिया जा सकता है। हालांकि, सभी को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी दोनों की बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस है। कियारा आडवाणी की हाल ही में फिल्म सत्य प्रेम की कथा रिलीज हुई है। वहीं, अनुष्का शर्मा जल्द चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली है।

    खबरें और भी

    आलिया भट्ट की जल्द कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है?

    कटरीना कैफ टाइगर 3 में नजर आएंगी। आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होने वाली है। दोनों भी अपनी फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित है। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रहती हैं और वह कई बार फिल्म की शूटिंग या प्रोजेक्ट से जुड़े कामों के लिए भारत आती हैं।