Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beyonce के कॉन्सर्ट में मां संग पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुआ एक्ट्रेस का डांस वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 11:25 AM (GMT+05:30)

    Priyanka Chopra Dance Video प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजार रही है। हाल ही में पीसी मां मधु के साथ हॉलीवुड सिंगर बेयॉन्से के ...और पढ़ें

    beyonce, Priyanka Chopra, Photo Credit Instagram Jerry x Mimi
    beyonce, Priyanka Chopra, Photo Credit Instagram Jerry x Mimi

    HighLights

    1. हॉलीवुड सिंगर बेयॉन्से के कॉन्सर्ट में शामिल प्रियंका चोपड़ा।
    2. कॉन्सर्ट में प्रियंका के साथ उनकी मां भी नजर आई।
    3. दोनों मां-बेटी ने इस दौरान खूब डांस भी किया।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Dance Video: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आई थी। इस सीरीज में प्रियंका का शानदार एक्शन अवतार देखने को मिला था।

    सिटाडेल को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। ऐसे में पीसी इन दिनों अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है। शनिवार को  प्रियंका चोपड़ा मां मधु और अपने दोस्तों के साथ हॉलीवुड सिंगर  बेयॉन्से के कॉन्सर्ट में शामिल हुई थी।

    सिंगर बेयॉन्से के कॉन्सर्ट में झूमी प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। प्रियंका की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का ऑल ब्लैक लुक देखने को मिल रहा है, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं दूसरे वीडियो में, बेयॉन्से स्टेज पर एंट्री करते नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर का आउटफिट पहना है, जिसमे लॉन्ग सफेद बूट्स कैरी किए हुए थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    मां मधु संग प्रियंका की मस्ती

    वीडियो के अलावा पीसी की कुछ फोटोज भी सामने आई, जिसमे उनकी मां मधु चोपड़ा मंच पर बेयॉन्से के परफॉर्म करते हुए चीयर करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हैप्पी ऑलमोस्ट बर्थडे @drmadhuakurichopra।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    बेटी मालती संग वॉक पर निकली देसी गर्ल

    इसके अलावा प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ तस्वीर साझा कीं। फोटो में उनकी दोस्त तमन्ना दत्त भी थीं। पहली फोटो में प्रियंका मालती को गोद में लिए हुए तमन्ना के साथ सड़क पर चल रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    उन्होंने फोटोज के साथ लिखा, "रियूनियन @ tam2cul". अगली फोटो में, प्रियंका ने मालती का हाथ पकड़े सड़क पर घूमती नजर आ रही है। इसके कैप्शन में लिखा, "समर डेज". प्रियंका जहां ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही थीं, वहीं मालती ने येलो रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही है।

    खबरें और भी

    प्रियंका की आने वाली फिल्में

    प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में नजर आई थी। अब एक्ट्रेस जल्द डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी हैं।