Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति Nick Jonas की गोद में बैठकर Priyanka Chopra ने खिंचवाई फोटो, बेटी Malti की शरारतों ने जीता फैंस का दिल

    Updated: Sat, 23 Dec 2023 09:35 AM (GMT+05:30)

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन का लुत्फ उठाया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और मालती के साथ शेयर कीं तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और मालती के साथ शेयर कीं तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती के साथ शेयर कीं तस्वीरें
    2. प्रियंका की बेटी ने अपनी हरकतों से जीता फैंस का दिल
    3. पति निक जोनस की गोद में बैठीं प्रियंका की तस्वीर हुई वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra Photos: बी-टाउन की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अच्छे से जानती हैं कि उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस करना है। वह हमेशा अपने बिजी शेड्यूल से कीमती वक्त निकालकर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ विंटर वेकेशन एन्जॉय किया। 

    निक की गोद में बैठी दिखीं प्रियंका चोपड़ा

    सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली टाइम की झलकियां दिखाई हैं। प्रियंका ने 23 दिसंबर 2023 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में एक्ट्रेस को अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) की गोद में बैठी दिखाई दीं। व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में स्टाइलिश प्रियंका ने पति निक की गोद में कैंडिड फोटो क्लिक कराई। इस दौरान निक ब्लैक कलर के आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने शुरू की क्रिसमस की तैयारियां, परिवार के साथ सेलिब्रेट करेगी देसी गर्ल

    प्रियंका ने बेटी के साथ डिनर डेट किया एन्जॉय

    प्रियंका चोपड़ा ने बाकी की फोटोज में अपने डिनर डेट की झलकियां दिखाई हैं। एक फोटो में प्रियंका को अपनी दोस्त के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। वहीं, एक और तस्वीर में उन्होंने डिनर टेबल पर रखी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के टॉय कार की झलक दिखाई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    मालती की ये हरकतें जीत लेंगी दिल

    प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वह अपनी मिनी लग्जरी कार के ऊपर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह झूला झूल रही हैं। वहीं, एक में प्रियंका अपनी लाडली मालती के साथ गार्डन एरिया में खेलती हुई नजर आ रही हैं। तीनों में ही मालती की क्यूटनेस दिल जीत रही है। प्रियंका ने इस ब्यूटीफुल फोटो एल्बम को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हाल ही में।" 

    प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनकी बेटी मालती की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लोग सबसे ज्यादा प्यार प्रियंका की बेटी पर लुटा रहे हैं। उनकी क्यूटनेस ने चाहने वालों का दिल जीत लिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फिलिस्तीन-इजरायल युद्ध पर Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, इस चीज के लिए उठाई आवाज