Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Randeep Hooda Wedding: रणदीप हुड्डा को Priyanka Chopra ने दी शादी की बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 09:07 AM (IST)

    Priyanka Chopra On Randeep Hooda Wedding बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा ने बुधवार को गर्लफ्रेंड लिन लैशराम ( Lin Laishram) के साथ शादी कर ली है। ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने रणदीप हुड्डा को दी शादी की मुबारकबाद (Photo Credit-Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा ने रणदीप हुड्डा को दी शादी की मुबारकबाद (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. प्रियंका ने रणदीप को दीं शादी की शुभकामनाएं
    2. गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे रणदीप
    3. सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शादी की तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra On Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार रणदीप हुड्डा ने कल यानी बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के शादी रचा ली है। अपनी वेडिंग की वजह से रणदीप का नाम इस समय लाइमलाइट का हिस्सा बना हुआ है।

    सोशल मीडिया पर लिन और रणदीप हुड्डा की वेडिंग फोटो और वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच तमाम सेलेब्स भी उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मामले में अब प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल हो रहा है।

    प्रियंका ने रणदीप को दीं शादी की शुभकामनाएं

    29 नवंबर को मणिपुर के इम्फाल में मैतई रीति रिवाजों के जरिए रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ शादी कर के महफिल लूट ली है। कई फिल्मी हस्तियां रणदीप हुड्डा को जीवन की इस नई पारी की शुरुआत करने के लिए बेस्ट विशेस भेज रहे हैं।

    ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी तरफ से लिन और रणदीप को शादी की बधाई दी है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी की फोटो को शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- ''लिन लैश राम और रणदीप हुड्डा को शादी की बहुत-बहुत मुबारकबाद और प्यार।''

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया पर फैंस प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं और वह हॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं।

    गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे रणदीप

    लंबे समय से रणदीप हु्ड्डा लिन लैशराम को डेट कर रहे थे। हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर रणदीप ने कभी खुलकर बातचीत नहीं की। ऐसे में अब एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को जीवनसाथी बनाकार के एक मजबूत रिश्ते की मिसाल कायम की है। आलम ये है कि इंटरनेट पर रणदीप की शादी की लेटेस्ट फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।

    ये भी पढ़ें- Bollywood में रही शादियों की धूम, रणदीप-लिन से पहले 2023 में इन सेलिब्रिटीज ने खत्म किया सिंगल स्टेटस