Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding: जानिए क्या है मैतई रस्म, जिससे शादी के बंधन में बंधे रणदीप और लिन?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 09:34 PM (IST)

    Randeep Hooda Wedding बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणदीप हुड्डा का नाम इस समय शादी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। रणदीप ने आज अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशर ...और पढ़ें

    इस खास रस्म से रणदीप और लिन ने की शादी (Photo Credit- Randeep Hooda Wedding Twitter)
    इस खास रस्म से रणदीप और लिन ने की शादी (Photo Credit- Randeep Hooda Wedding Twitter)

    HighLights

    1. इस खास रस्म से रणदीप और लिन ने की शादी
    2. मणिपुर की रहने वालीं रणदीप की दुल्हनियां
    3. सोशल मीडिया पर छाया रणदीप की शादी का वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding Meitei Rituals: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें रणदीप हुड्डा का नाम जरूर शामिल होगा। मौजूदा समय में रणदीप अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। 29 नवंबर यानी आज एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से मैतई रस्म के जरिए शादी रचा ली है।

    सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी के फोटो-वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही फैंस के बीच मैतई विवाह की रस्म की जिक्र शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या मैतई विवाह।

    इस खास रस्म से रणदीप और लिन ने की शादी

    मणिपुर के इम्फाल में आज रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने शादी की है। मणिपुर की फेमस मैतई रस्म के जरिए इन दोनों ने विवाह रचाया है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर मैतई रस्म क्या है। मणिपुर में मैतई विवाह का इतिहास काफी पुराना है।

    • 350 सालों से ये विवाह प्रथा भारत से इस सूबे में चली आ रही है।
    • मैतई रस्म के जरिए दुल्हन के घर की बड़ी तीन महिलाएं दुल्हे की फैमिली का केले के पत्ते से कवर एक थाली में पान सुपारी के जरिए स्वागत करती हैं और बधाई देती हैं।
    • इस रस्म में दुल्हा दुल्हन एक विशेष प्रकार की पोशाक पहनते हैं, जिसमें दुल्हन पोटलई ड्रेस और दुल्हा सफेद धोती कुर्ता पहनता है।
    • बताया ये भी जाता है कि तुलसी के पौधों को साक्षी मानकर इस मैतई विवाह प्रक्रिया को पूरा किया जाता है।
    • दुल्हा-दुल्हन को एक घेरे में बैठाकर लोग उनको पैसे देकर सम्मानित भी करते हैं।
    • दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहनाकर नमस्ते करती है।
    • इस मैतई विवाह रस्म के कई अलग-अलग नाम हैं, जो मणिपुरी विवाह, लुहोंगबा और यम पानबा हैं।
    • बता दें कि मणिपुर में मैतई एक मशहूर जनजाति भी मानी जाती है।

    रणदीप हुड्डा के शादी के वीडियो को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि उन्होंने लिन के साथ इसी मैतई रस्म के जरिए शादी की है। ब

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया पर छाया रणदीप की शादी का वीडियो

    47 वर्षीय रणदीप हुड्डा लंबे समय से लिन लैशराम को डेट कर रहे थे। ऐसे में आज उन्होंने शादी कर के अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया है। सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी का लेटेस्ट वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।

    फैंस बी टाउन के इस नए कपल को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दे रहे हैं और वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Randeep Hooda Wedding: धोती- कुर्ता पहने लिन लैशराम से रणदीप हुड्डा ने रचाई शादी, सामने आया वेडिंग वीडियो