यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मुझसे शादी करोगी' को 20 साल हुए पूरे, Priyanka Chopra ने शेयर की सलमान-अक्षय के साथ अनदेखी तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। उन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) शाह रुख खान सनी देओल जैसे कई स्टार्स ...और पढ़ें

HighLights
- 'मुझसे शादी करोगी' के पहले प्रियंका की तीन फिल्में थीं फ्लॉप
- सलमान खान-अक्षय कुमार के साथ थी पहली फिल्म
- फेमस हुआ था फिल्म से सलमान खान का तौलिया डांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बिना किसी फिल्मी फैमिली के बॉलीवुड में अपना नाम कमाया। यहां से निकलने के बाद उन्होंने हॉलीवुड में करियर बनाना शुरू किया और आज वह वहां भी सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। प्रियंका चोपड़ा की इमेज ग्लोबल आइकन की है। अगर एक्ट्रेस के शुरुआती करियर को देखें, तो आज से दो दशक पहले उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी' फिल्म की थी।
'मुझसे शादी करोगी' को 20 साल हुए पूरे
'मुझसे शादी करोगी' में पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार के साथ काम किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। इसकी कहानी के साथ ही गाने और हुक स्टेप्स भी फेमस हुए थे। प्रियंका को उनकी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें मिली थीं। 2004 में आज ही के दिन रिलीज हुई इस फिल्म से एक्ट्रेस ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

यह भी पढ़ें: पूरी फिल्म में नकली बाल लगाए हुए थे सलमान खान, इसी मूवी से निकला तौलिये वाला आइकॉनिक डांस स्टेप
मुझसे शादी करोगी फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। कॉमेडी से भरपूर इस मूवी में प्रियंका ने रानी नाम का कैरेक्टर प्ले किया था, जो फैशन डिजाइनर है। समीर (सलमान खान) उससे प्यार करता है, लेकिन अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण गलतियों पर गलतियां करता चला जाता है। मूवी में समीर की लाइफ में मुसीबत के रूप में 'सनी' (अक्षय कुमार) की एंट्री होती है।
प्रियंका ने शेयर की अनदेखी तस्वीर
इस लव ट्रायंगल को लोगों ने खूब पसंद किया। आज फिल्म के 20 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ एक फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'रानी बने 20 साल पूरे हुए।'
खबरें और भी
.jpg)
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था। इसके अलावा लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।