यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाई सिद्धार्थ की शादी में चार चांद लगाने पहुंचीं Priyanka Chopra, एयरपोर्ट पर कूल लुक में आईं नजर
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने की तैयारी कर चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस एसएस ...और पढ़ें

HighLights
- काम से ब्रेक लेकर मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
- भाई की शादी में शामिल होने आईं प्रियंका
- एयरपोर्ट पर नजर आया कूल लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करना भी शुरू कर दिया। साल 2024 के अंत में उन्होंने खुलासा किया था कि वह अगले साल भारत में एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म SSMB29 के लिए महेश बाबू के साथ काम कर रही हैं। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक्ट्रेस मुंबई पहुंच चुकी हैं।
सबसे पहले बता दें कि प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी के लिए कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले लिया है। रविवार को प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। पैपराजी ने एक्ट्रेस का इस दौरान का वीडियो शेयर किया है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक्ट्रेस के चेहरे की मुस्कान ने सभी का दिल जीतने का काम किया है।
कूल लुक में नजर आईं प्रियंंका चोपड़ा
कुछ घंटों पहले एक्ट्रेस को हैदराबाद एयरपोर्ट से मुंबई जाते हुए देखा गया था। हालांकि, अब एक्ट्रेस अपने भाई की शादी का जश्न मनाने मुंबई पहुंच चुकी हैं। प्रियंका को एयरपोर्ट पर मैचिंग शॉर्ट्स के साथ एक सफेद ब्रालेट की आउटफिट में देखा गया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कैप कैरी की हुई थी। ओवरऑल एक्ट्रेस का लुक काफी कूल लग रहा है। इस दौरान उन्होंने प्यार से फोटोग्राफर्स के सामने पोज दिए। हमेशा की तरह देसी गर्ल प्रियंका ने अपने सादगी से लोगों का दिल जीत लिया।
ये भी पढ़ें- 'लोग उसकी पैंटी देखने...' डायरेक्टर ने Priyanka Chopra के साथ की गंदी बात, नाराज एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी फिल्म
अगस्त 2024 की बात है, जब प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ रिंग एंगेजमेंट सेरेमनी की तस्वीर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने एक क्यूट नोट शेयर करते हुए लिखा था कि उन्होंने ये कर दिखाया है। परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से दोनों ने यह हमारे पापा के जन्मदिन के दिन किया। उस समय भी एक्ट्रेस की वीडियो काफी वायरल हुई थी। शादी की बात करें तो प्रियंका के भाई बेहद जल्द शादी करने वाले हैं। फिलहाल उनकी शादी की तारीख की डिटेल्स सामने नहीं आई है।
खबरें और भी
एसएस राजामौली की फिल्म में काम कर रही हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एसएसएमबी में प्रियंका के साथ महेश बाबू नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के नजर आने की चर्चा भी चल रही है। फिल्म के प्रोडक्शन पर फिलहाल काम चल रहा है। साल 2026 के आखिर तक इसके पूरे होने की उम्मीद है। फिलहाल इसके साल 2027 में रिलीज होने की चर्चा चल रही है।
ये भी पढ़ें- OMG! राजामौली की फिल्म के लिए Priyanka Chopra ले रहीं इतनी मोटी फीस, जानकर कहीं दीपिका-आलिया को न हो जाए जलन?