Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पापा आखिरी बार सेट... बर्फी की 13वीं सालगिरह पर Priyanka Chopra का इमोशनल पोस्ट वायरल

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 11:34 AM (GMT+05:30)

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के करियर की सबसे शानदार मूवीज में से एक बर्फी ने हाल ही में रिलीज के 13 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके प ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म बर्फी (Barfi) हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), इलियाना डी क्रूज और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया था। खासतौर पर प्रियंका का ऑटिज्म स्पेक्ट्रम वाली लड़की झिलमिल का किरदार सबसे चर्चित रहा। 

    हाल ही में बर्फी ने अपनी रिलीज के 13 साल का सफर पूरा किया है। इस खास मौके पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की तरफ से कई सोशल मीडिया पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें से कुछ उनके पिता आकाश चोपड़ा से जुड़े हैं।

    प्रियंका चोपड़ा शेयर किए स्पेशल पोस्ट 

    बर्फी की रिलीज के 13 साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैडंल पर लेटेस्ट पोस्ट को शेयर किया है। उन्होंने फिल्म की मेकिंग और अपने कैरेक्टर के लिए किस तरह तैयारी की इन सबका जिक्र किया है। जबकि इंस्टा स्टोरी में अपने माता-पिता संग फोटो शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा है- आखिरी बार था जब पापा किसी फिल्म सेट पर आए थे।

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    यह भी पढ़ें- 12 फिल्मी सितारे भी नहीं लगा पाए नैया पार, 18 साल पुरानी मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह हुई थी फेल

    इसके अलावा एक अन्य स्टोरी में उन्होंने उस तस्वीर को शामिल रखा है, जब बर्फी के लिए प्रियंका को अवॉर्ड मिला और उसे रिसीव करने अभिनेत्री के पिता स्टेज पर पहुंचे थे। इस फोटो के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है- मेरी जीत उनकी जीत थी। ये आखिरी बार था कि वह किसी सार्वजनिक स्थान पर नजर आए थे। इसके तीन महीने बाद वह दुनिया को छोड़कर चले गए। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने 5 दिनों तक लगातार अपने किरदार झिलमिल के लिए ऑटिज्म स्पेक्ट्रम से पीड़ित बच्चों के साथ खास ट्रेनिंग ली थी। ताकि कैरेक्टर में वास्तविकता बनी रही। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु की भी काफी प्रशंसा की है। 

    सुपरहिट रही थी बर्फी

    साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म बर्फी कमर्शियल तौर पर सुपरहिट साबित हुई थी। 35 करोड़ के बजट में बनने वाली इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ की कमाई की थी। जबकि वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन 188 करोड़ रहा था। इन आंकड़ों को देखकर आप ये अनुमान आसानी से लगा सकते हैं कि बर्फी ने किस तरह से सफलता का शोर मचाया था। 

    यह भी पढ़ें- 'बर्फी' में डायरेक्टर Katrina kaif को देना चाहते थे खास रोल, इस कारण फिल्म से दूर हो गईं थी एक्ट्रेस