Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra: मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, सामने आई बरेली की सालों पुरानी तस्वीर

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2022 05:36 PM (IST)

    Priyanka Chopra Unseen Bareilly Pics From Pre-Miss India Days प्रियंका चोपड़ा की कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें सामने आई है जिसे उनकी एक फैन ने शेयर कि ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Unseen Bareilly Pics From Pre-Miss India Days, Instagram
    Priyanka Chopra Unseen Bareilly Pics From Pre-Miss India Days, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Unseen Bareilly Pics From Pre-Miss India Days: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो आम लड़कियों के सामने सक्सेसफुल वुमन का एक बेहतरीन उदाहरण रखती हैं। उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर से आने वाली प्रियंका न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड का भी बड़ा नाम हैं। प्रियंका के इस शानदार सफर की शुरुआत साल 2000 में मिस इंडिया में पार्टिसिपेट करने के साथ हुई थी। अब एक्ट्रेस की कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आई है, जो उनके मिस इंडिया में जाने के पहले की है। देसी गर्ल इन अनदेखी तस्वीरों में बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- An Action Hero Box Office Day 3: तीसरे दिन ही नहीं चला आयुष्मान का एक्शन, इतवार को कमाए बस इतने करोड़

    नहीं देखा होगा प्रियंका का ये लुक

    प्रियंका चोपड़ा की इन पुरानी और अनदेखी तस्वीरों को उनकी एक फैन ने शेयर किया है। फैन का कहना है कि उनकी मां प्रियंका को काफी पहले से जानती थीं, जब वह मिस इंडिया वर्ल्ड नहीं बनी थीं। फैन ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि उन्हें कितनी हैरानी हुई थी, जब उनकी मां ने उन्हें बताया था कि वह प्रियंका चोपड़ा को 90 के दशक में बरेली के दिनों से जानती हैं, जब एक्ट्रेस मिस इंडिया भी नहीं बनी थी। फैन ने वीडियो में प्रियंका की कई सारी पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें फैन की मां येलो कुर्ता सेट में दिख रही हैं, जबकि प्रियंका स्ट्रिप्ड शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं। दोनों किसी पार्टी में एक-दूसरे की कंपनी एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं। यहां देखें वीडियो...

    View this post on Instagram

    A post shared by Eleen 🧿 (@eleenvaswani)

    प्रियंका चोपड़ा का वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन

    प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही पति निक जोनस संग शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट की थी। दोनों ने एक-दूसरे के लिए इंस्टाग्राम पर खूबसूरत पोस्ट शेयर किया था। बता दें कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों स्टार ने हिंदू और क्रिश्चन दो रिवाजों से शादी की थी।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: वेडिंग एनिवर्सरी पर प्रियंका ने निक के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, लड़कियों को दी खास टिप्स

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका की आने वाली फिल्में

    प्रियंका की वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती हुई दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही उनके पास ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ भी है। जिसमें वह ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। प्रियंका की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है।   

    खबरें और भी