Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pankaj Tripathi की सोच ने Priyanka Chopra को किया इम्प्रेस, 'देसी गर्ल' ने एक्टर को बताया 'बुद्धिमान'

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 11:02 AM (GMT+05:30)

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक्टर पकंज त्रिपाठी का एक वीडियो शेयर किया है और उनकी सोच को बुद्धिमानी बताया है। वीडियो में पंकज त्रिपाठी ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने की पंकज त्रिपाठी की तारीफ। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा ने की पंकज त्रिपाठी की तारीफ। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पंकज त्रिपाठी की सोच की कायल हुईं प्रियंका चोपड़ा
    2. प्रियंका चोपड़ा ने पंकज को बताया बुद्धिमानी
    3. प्रियंका ने पंकज त्रिपाठी का वायरल वीडियो किया शेयर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) हिंदी सिनेमा के लीजेंड कहलाए जाते हैं। टीवी शोज से लेकर फिल्मों तक में पंकज ने अपने अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी, जिसे कभी मिटाया नहीं जा सकता है। सिर्फ एक्टिंग स्किल्स ही नहीं, लोग पंकज की सौम्य पर्सनैलिटी के भी दीवाने हैं। हाल ही में, प्रियंका भी अभिनेता की सोच की कायल हो गईं और उन्हें बुद्धिमान बताया। 

    प्रियंका चोपड़ा ने पंकज त्रिपाठी को कहा बुद्धिमान

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो रीशेयर किया है। क्लिप में पंकज 'दौड़ भाग' भरी जिंदगी में ठहराव के बारे में बात कर रहे हैं। प्रियंका, पंकज की इस सोच से इतना इंप्रेस हुईं कि उन्होंने अभिनेता को बुद्धिमान कहा। एक्ट्रेस ने वीडियो रीशेयर करते हुए हाथ जोड़कर लिखा, "बुद्धिमानी।" साथ ही एक्ट्रेस ने पंकज को टैग भी किया। 

    यह भी पढ़ें- वेकेशन पर Nick Jonas के साथ रोमांस करती दिखीं Priyanka Chopra, तस्वीरें हुई वायरल

    वायरल वीडियो में पंकज त्रिपाठी ने क्या कहा?

    पंकज त्रिपाठी ने वायरल वीडियो में कहा, "मैं जीवन में स्लो रहना चाहता हूं। ठहराव रखना चाहिए। क्यों भागना, कहां भागना, कहां उड़कर जाना है। हो जाएगा, सब हो जाएगा। इत्मिनान से सांस लो। हमें पता है कि 72 बार धड़कता है या 84 बार धड़कता है (दिल)। छोड़ो यार। हो जाएगा।" सोशल मीडिया पर अभिनेता का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सोच की तारीफ कर रहे हैं। 

    पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्में

    'फुकरे 3' और 'ओएमजी 2' के बाद पंकज त्रिपाठी एक और सीक्वल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'मैं अटल हूं' भी है। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। 

    खबरें और भी

    प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा कुछ समय से बॉलीवुड से दूर हैं। फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका के काम करने की खबरें आई थीं, लेकिन अभी इस फिल्म को टाल दिया गया है। फिलहाल, वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' के बाद प्रियंका 'हेड ऑफ स्टेट' में नजर आने वाली हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'जमाई राजा' Nick Jonas को पाकर धन्य हो गईं Priyanka Chopra की मां मधु, बोलीं- 'वह विदेशी हैं लेकिन...'