Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निक जोनस-रणवीर सिंह की तरह करें गर्लफ्रेंड को Propose, प्रियंका-दीपिका भी नहीं कर पाईं थीं इनकार

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 01:45 PM (IST)

    Propose Day: कई बार हम अपने प्यार का इजहार तो करना चाहते हैं लेकिन हमें वो शब्द या फिर आइडिया नहीं मिलता जिससे आसानी से प्रपोज किया जा सके। लेकिन हां ...और पढ़ें

    निक जोनस-रणवीर सिंह से लें गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का आइडिया

    निक जोनस-रणवीर सिंह से लें गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का आइडिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रपोज डे पर अपनी गर्लफ्रेंड की प्रपोज करना चाहते हैं लेकिन कोई अच्छा आइडिया नहीं मिल रहा? तो कोई बात नहीं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर हमारे चहेते स्टार्स अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने और अपने प्यार का इजहार कैसे करते हैं।

    रणवीर-निक से लें इंस्पिरेशन

    क्या आपने कभी सोचा कि बॉलीवुड के सुपर कपल दीपिका-रणवीर के बीच प्यार का इजहार कैसे हुआ होगा या फिर निक जोनास ने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को कैसे प्रपोज किया होगा? क्योंकि इन दोनों ही सेलेब्स से आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने का आइडिया ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- दीपिका 8 घंटे की कर रहीं डिमांड, उधर पति रणवीर ने किया 18 घंटे काम, क्या ये है नई बगावत?

    निक जोनस ने कैसे किया प्रियंका को प्रपोज

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने उदयपुर में एक रॉयल सेरेमनी में शादी की थी। दोनों ने दिसंबर 2018 में पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। लेकिन इसके पहले दोनों ने कितने टाइम तक डेट किया और निक ने प्रियंका को कब और कहां प्रपोज किया इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। सिंगर ने बताया कि उन्होंने चोपड़ा को सिर्फ तीन डेट्स के बाद प्रपोज किया था।

    priyanka22

    क्वांटिको एक्ट्रेस से तीन बार मिलने के बाद, उन्हें एहसास हुआ कि वही उनके लिए सही हैं। एक इंटरव्यू में, जोनस ने बताया था कि वह घूटने पर बैठे और कहा, 'क्या तुम मुझे दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बनाओगी मुझसे शादी करके?' ये सुनते ही प्रियंका इतना खो गई कि उन्हें जवाब देने में लगभग 45 सेकंड लगे। इस बीच, जोनास ने जोर देकर कहा, 'मैं अब यह अंगूठी तुम्हारी उंगली में पहनाने जा रहा हूं, जब तक कि तुम्हें कोई आपत्ति न हो'।

    खबरें और भी

    propose (3)

    प्रियंका ने भी किया था खुलासा

    प्रियंका चोपड़ा ने भी कॉफी विद करण में बताया था कि उन्हें निक ने ग्रीस में काफी रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर, 2018 को शादी की। जनवरी 2022 में, सरोगेसी के जरिए उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास है।

    रणवीर ने दीपिका को मालदीव में दिया था सरप्राइज

    कॉफी विद करण में रणवीर सिंह ने बताया था कि उन्होंने दीपिका को कैसे प्रपोज किया था। उन्होंने बताया, 'राम लीला के वक्त हम उस समय (डेटिंग फेज) में थे। एक समय जब मुझे सही लगा, तो मैंने तय किया कि वही मेरी जीवनसाथी है। तो, मैंने सोचा कि कोई और आए, बस उसे अंगूठी पहना दूं। मैं अपनी बहन और मां के साथ मिलकर अंगूठी ले रहा था। हम छुट्टी पर जा रहे थे और मैंने तय किया कि मैं उसे छुट्टी पर प्रपोज करूंगा।

    propose (2)

    मुझे अंगूठी मिल गई और, मेरे घरवाले कहने लगे, 'क्या तुम प्रपोज करने जा रहे हो? तुम उसके माता-पिता से सलाह नहीं लेना चाहते?' उस समय मुझमें उतनी समझदारी या मैच्योरिटी नहीं थी। मैंने कहा, नहीं, मैं उससे शादी कर रहा हूं, इसलिए मैं उसी से पूछूंगा। तो हम मालदीव गए और मैं चुपके से अंगूठी अपने साथ ले गया और हमने सैंडबैंक एडवेंचर किया'।

    propose (1)

    उन्होंने मालदीव में, समुद्र के बीच एक प्राइवेट सैंडबैंक पर सगाई की, जहां सिर्फ नाव से ही पहुंचा जा सकता था। चारों ओर नीले पानी से घिरे रणवीर एक घुटने पर बैठ गए। दीपिका हैरान रह गईं और इमोशन से भर गईं, और उन्होंने हां कह दिया।

    सीक्रेट सगाई से लेकर शानदार शादी तक, और एक बच्ची, दुआ, का स्वागत करने तक, इस कपल का रिश्ता सबसे प्यारा और खुशहाल रहा है।

    निक-प्रियंका और रणवीर दीपिका का रिश्ता हमें यही इंस्पिरेशन देता है कि जो हमारा स्पेशल पर्सन है उसे हम स्पेशल फील कराएं। खासकर जब उन्हें प्रपोज करें तो ये पल उनके लिए खास होना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- बैंगनी रंग, 765 ग्राम वजन...प्री मैच्योर पैदा हुई थीं मालती मैरी, प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas ने खोले राज