Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान की 'बहन' से हुई थी शादी, खूबसूरती में Kriti Kharbanda से भी आगे, जानें अब कहां हैं पुलकित की पहली पत्नी

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 10:22 AM (IST)

    Pulkit Samrat ने कुछ दिन पहले अपनी लेडी लव कृति खरबंदा के साथ सात फेरे लिये। पुलकित की यह दूसरी शादी है। अभिनेता ने 10 साल पहले Salman Khan की मुंहबोल ...और पढ़ें

    पुलकित से अलग होकर यह काम कर रहीं पहली पत्नी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पुलकित से अलग होकर यह काम कर रहीं पहली पत्नी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 10 साल पहले पुलकित की सलमान की मुंहबोली बहन से हुई थी शादी
    2. बुरे नोट पर खत्म हुआ था पहली पत्नी से पुलकित का रिश्ता
    3. पुलकित की दूसरी शादी के बीच यह काम कर रहीं श्वेता रोहिरा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who Is Pulkit Samrat First Wife: बी-टाउन के चर्चित कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने 5 साल की डेटिंग को शादी में बदल लिया था। कपल ने 15 मार्च को मानेसर में धूमधाम से शादी की थी। इन दिनों कपल अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लाइमलाइट बटोर रहा है। कपल गोल्स देने वाले पुलकित ने कृति से दूसरी शादी की है।  

    कृति खरबंदा के साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले पुलकित की पहली पत्नी श्वेता रोहिरा (Shweta Rohira) थीं। 10 साल पहले पुलकित और श्वेता ने एक ग्रैंड वेडिंग में शादी रचाई थी। मगर दोनों का यह रिश्ता एक साल भी नहीं चला। एक साल के अंदर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये थे। अब श्वेता कहां और क्या कर रही हैं, चलिए उनके बारे में जानते हैं।

    कौन हैं पुलकित सम्राट की पहली पत्नी श्वेता रोहिरा?

    पुलकित सम्राट की पहली पत्नी श्वेता रोहिरा जानी-मानी एक्ट्रेस, पेंटर, राइटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में शॉर्ट फिल्म 'परिणीति' से की थी। इसका निर्देशन सुनील थडानी ने किया था। श्वेता को पॉपुलैरिटी मिली 'दैट्स माय गर्ल' (That's My Girl) से मिली थी। 

    Pulkit Samrat and Shweta Rohira

    सलमान खान ने दिया था कन्यादान

    पुलकित सम्राट जब टीवी में काम करते थे, तब उनकी मुलाकात श्वेता रोहिरा से हुई थी। एक्स कपल ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2014 में शादी कर ली थी। श्वेता, सलमान खान (Salman Khan) की राखी सिस्टर हैं। ऐसे में सल्लू मियां इस शादी में शरीक ही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी मुंहबोली बहन का कन्यादान भी किया था।

    खबरें और भी

    Pulkit Samrat and Shweta Rohira

    यह भी पढ़ें- अपनी दुल्हन Kriti Kharbanda को लेकर मुंबई पहुंचे Pulkit Samrat, सिंदूर और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

    एक साल में टूट गई थी शादी

    पुलकित और श्वेता की शादी खूब चर्चा में रही थी, लेकिन उनका रिश्ता एक साल के अंदर ही टूट गया। श्वेता के मिसकैरेज के बाद वह पुलकित से हमेशा के लिए अलग हो गई थीं। महज 11 महीने में बुरे नोट पर पुलकित और श्वेता की शादी टूट गई थी। आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मूव-ऑन कर चुके हैं।

    Shweta Rohira photos

    क्या कर रहीं श्वेता रोहिरा?

    श्वेता रोहिरा भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय हैं। वह आए दिन पोस्ट्स के जरिए किताबों का प्रमोशन करती रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 लाख 72 हजार लोग फॉलो करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Kriti Kharbanda और पुलकित सम्राट पर चढ़ा 'इश्क का रंग', अपनी दुल्हनिया के हाथों पर मेहंदी लगाता दिखा एक्टर