यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्विमिंग पूल में पुलकित सम्राट को किस करती नजर आईं कृति खरबंदा, यूजर्स बोले Hot Couple
पुलकित और कृति अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। हाल ही में पुलकित नेकृति के साथ एक Cozy फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को देख इन दोनों के फैंस ने भी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के हॉट कपल की लिस्ट में शुमार पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का रिलेशनशिप किसी से छिपा नहीं है। पुलकित और कृति अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। अब हाल ही में पुलकित ने कृति के साथ एक Cozy सी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को देख इन दोनों के फैंस ने भी मुहर लगा दी है कि कृति और पुलकित बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं।
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार अक्सर ही करते रहते हैं। अब हाल ही में पुलकित सम्राट ने अपनी लेडी लव कृति खरबंदा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों स्विमिंग पूल में साथ नजर आ रहे हैं। वहीं कृति खरबंदा, पुलकित को किस कर रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए पुलकित ने कैप्शन में कुछ लिखा तो नहीं लेकिन दिल वाली ईमोजी बनाकर अपने प्यार का इजहार जरूर किया है।
कृति और पुलकित की इस तस्वीर को देखकर इन दोनों के ही फैंस अपना प्यार बरसाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। कृति और पुलकित के फैंस इस तस्वीर पर कमेंट कर दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही साथ कमेंट के जरिए दोनों को हॉट कपल बता रहे हैं। कई लोग कमेंट पर हार्ट शेप ईमोजी बना रहे हैं। तो कई लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि आप दोनों प्यार हो।
बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। अब इनके फैंस को इन दोनों सितारों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कृति खरबंदा ने अपनी और पुलकित की शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'हमने इस बारे में अब तक बात नहीं की है। मैं अपनी जिंदगी को लेकर बहुत ओपन रही हूं, जब जो होगा, सबको पता चल जाएगा।'