विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amitabh Bachchan की जान लेने का लगा आरोप, फिर 6 महीने नहीं मिला था काम; 'महाभारत' के 'दुर्योधन' का छलका दर्द

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:41 PM (IST)

महाभारत में दुर्योधन बनने से पहले पुनीत इस्सर (Puneet Issar) के कोई काम नहीं था क्योंकि लोग उन्हें 'अमिताभ बच्चन को लगभग मारने वाला' इंसान मानते थे।

'कुली' के सेट पर हुए हादसे ने बदली एक्टर की जिंदगी

'कुली' के सेट पर हुए हादसे ने बदली एक्टर की जिंदगी

HighLights

  1. 'कुली' के सेट पर हुए हादसे ने बदली एक्टर की जिंदगी

  2. 'महाभारत' में मिले अवसर ने चमकाई किस्मत 

  3. पुनीत ने खुद चुना 'दुर्योधन' का किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुनीत इस्सर को मशहूर टीवी सीरियल 'महाभारत' में दुर्योधन का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। हालांकि, इस पौराणिक शो से घर-घर में मशहूर होने से पहले, वे हिंदी सिनेमा में अपना करियर बना रहे थे और कई फिल्मों में काम कर चुके थे।

लेकिन सबसे ज्यादा उनके करियर की दिशा बदलने वाला हादसा अमिताभ बच्चन की कुली के सेट पर हुआ था। जिसके बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया।

'कुली' के सेट पर हुए हादसे ने बदल डाला सबकुछ

1982 में 'कुली' (Coolie) फिल्म के सेट पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ हुए एक हादसे के बाद उनके करियर ने एक मोड़ ले लिया। हाल ही में हुई एक बातचीत में पुनीत ने बताया कि कैसे उस घटना ने उनके करियर पर असर डाला, उसके बाद के मुश्किल साल कैसे बीते और कैसे 'महाभारत' (Mahabharata) ने आखिरकार उनकी किस्मत बदल दी।

Amitabh (28)

6 साल तक नहीं मिला था कोई काम

हादसे के बाद के समय को याद करते हुए, पुनीत ने बताया कि उन्हें छह साल तक कोई काम नहीं मिला और लोग उन्हें अक्सर उस इंसान के रूप में पहचानने लगे, जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन की जान खतरे में पड़ गई थी। उन्होंने कहा कि वह एक महज हादसा था और बताया कि कैसे उस अनुभव ने उन्हें पेशेवर और व्यक्तिगत, दोनों स्तरों पर परखा।

Amitabh (29)

पुनीत ने बताया, 'मेरा पक्का मानना है कि जो कुछ भी होता है अच्छे के लिए ही होता है। बदकिस्मती से, वह घटना हो गई। उसके बाद मुझे छह साल तक काम नहीं मिला, लेकिन मैं दुनिया भर में मशहूर हो गया। लोग मुझे उस इंसान के रूप में जानने लगे, जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन की जान लगभग चली गई थी। यह बस एक हादसा था। मैंने कभी जानबूझकर ऐसा नहीं किया'।

'मुझे फिल्मों से निकाला गया'- पुनीत

पुनीत ने आगे बताया, 'अमित जी एक मेगास्टार हैं और मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। उसके बाद के छह साल बहुत मुश्किल थे। मुझे अपनी पसंद के रोल नहीं मिले और मुझे कुछ फिल्मों से भी निकाल दिया गया, लेकिन मैं किसी को दोष नहीं देता। यह मेरी किस्मत थी; इसने मुझे और मजबूत बनाया'।

महाभारत ने बदल दी किस्मत

आखिरकार, बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' पुनीत के करियर में एक बड़ा मोड़ लेकर आई, जिसमें उन्होंने दुर्योधन का किरदार निभाया। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने शुरू में उन्हें भीम के रोल के लिए सोचा था, लेकिन पुनीत दुर्योधन का किरदार निभाना चाहते थे और उन्होंने इस रोल के लिए ऑडिशन देने पर जोर दिया।

Amitabh (30)

पुनीत ने कहा, 'मुझे महाभारत मिली; मैं दुष्ट दुर्योधन के रूप में मशहूर हो गया और मैं यही किरदार निभाना चाहता था। बी.आर. चोपड़ा (B.R Chopra) साहब चाहते थे कि मैं भीम का रोल करूं। जब मैंने कहा कि मैं दुर्योधन के रोल के लिए ऑडिशन देना चाहता हूं, तो वे और उनके साथी हैरान रह गए। लेकिन मैंने जिद की कि मुझे दुर्योधन ही बनना है। लोग उस किरदार से बहुत गहराई से जुड़ गए थे'।

अमिताभ बच्चन के साथ हुआ हादसा

यह हादसा 1982 में हुआ, जब अमिताभ और पुनीत इस्सर (Puneet Issar) बेंगलुरु में फिल्म ‘कुली’ के लिए एक फाइट सीन की शूटिंग कर रहे थे। सीन के दौरान एक पंच गलत समय पर लग गया, जिससे अमिताभ को गंभीर चोट आ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कई सर्जरी हुईं और वे काफी लंबे समय तक गंभीर हालत में रहे।

यह भी पढ़ें- चांद का दीदार, पति से प्यार... सिनेमा में जब धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया करवाचौथ, इन फिल्मों में दिखी झलक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।