यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यश और जूनियर एनटीआर के लिए फैंस ने पार की दीवानगी की हद, क्रेन पर लटककर दिखाया उनके लिए प्यार
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स का अपना ही जलवा होता है। फैंस इनकी फिल्मों को देखने के साथ ही इनके लिए अपने दिल में ढेर सारा सम्मान और प्यार रखते हैं। वहां ...और पढ़ें

HighLights
- साउथ एक्टर्स का फैंस के बीच है अलग जलवा
- यश, जूनियर एनटीआर और पुनीत राजकुमार के फैंस ने दिखाया एक्टर्स के लिए अपना प्यार
- 2021 में हो गया था पुनीत राजकुमार का निधन
नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ स्टार्स का अपना ही फैनबेस है। रीजनल एरिया में इनकी फिल्मों को न सिर्फ देखा जाता है, बल्कि अपने फेवरेट एक्टर को सपोर्ट करने के लिए फैंस कुछ ही कर गुजरने को तैयार होते हैं। ऐसा एक या दो बार नहीं हुआ है, जब सितारों के लिए अपनी दीवानगी के आलम को साबित करने के लिए वह कुछ भी कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने कर्नाटक में किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
अपने फेवरेट स्टार्स के लिए फैंस की दीवानगी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों को जूनियर एनटीआर और 'केजीएफ' स्टार यश के पोस्टर को क्रेन पर चढ़कर दिखाते हुए देखा जा सकता है। इन सबमें दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार का पोस्टर भी शामिल है। यह वीडियो कहां का है, इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में वीडियो को कर्नाटक का बताया गया है।
इन स्टार्स की है अच्छी फैन फॉलोइंग
बता दें कि पुनीत राजकुमार का 46 की उम्र में 2021 में निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था। पुनीत राजकुमार की कर्नाटक में मैसिव फैन फॉलोइंग है और फैंस आज भी उनकी फिल्में देखना बहुत पसंद करते हैं। इसी तरह यश और जूनियर एनटीआर की भी उनके रिस्पेक्टिव स्टेट्स में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
First nunchi 4th person Nene jai ntr Karnataka 80% motham ntr fanse jai appu @NtrMaruthi9999 @LOVENTRONLY @TrendsJrNTR @NTRFans_USA @NTRFanTrends @tarak9999 @ManobalaV @poornachoudary1 @worldNTRfans @KickNTRHaters @NelloreNTRfc @HanuNews @tarakramu9999 @T2BLive @Mana_Twood pic.twitter.com/AxfdsamhuQ
— NTR BANGALORE (@MGangaraju15) August 14, 2023
जूनियर एनटीआर और यश का वर्कफ्रंट
जूनियर एनटीआर को आखिरी बार एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में देखा गया था। फिल्म को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में इस साल ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था। अब फैंस उन्हें 'देवारा' फिल्म में देखेंगे।
खबरें और भी
वहीं, एक्टर यश की बात करें, तो उनके नाम पर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' का नाम शामिल है। उनकी अपकमिंग मूवी में 'यश 19' शामिल है।