'मैं प्यार में हर दिन गिरता हूं...', Disha Patani संग रिलेशनशिप रूमर्स पर Talwiinder ने तोड़ी चुप्पी
कृति की छोटी बहन नूपुर सेनन की शादी के बाद से ही 'ओ रोमियो' एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से लगातार उनका नाम प ...और पढ़ें

दिशा पाटनी संग डेटिंग रूमर्स पर तलविंदर ने किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram
HighLights
तलविंदर ने दिशा पाटनी संग रिश्ते पर की खुलकर बात
पंजाबी सिंगर ने बताया कैसे हुई थी पहली मुलाकात?
पंजाबी सिंगर बोले- मैं अभी भी प्यार में हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू पिछले कुछ समय से डेटिंग की खबरों को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों को पहली बार साथ में कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन की शादी में एक साथ देखा गया था।
हालांकि, जब वह मुंबई लौटे, तो पैपराजी को देखकर एयरपोर्ट पर एक-दूसरे से दूर-दूर चलने लगे। दोनों को एक-साथ फिर से नूपुर के रिसेप्शन में देखा गया, उस समय भी दोनों मीडिया कैमरा में एक साथ स्पॉट होने से बचते दिखे। तलविंदर, मौनी रॉय के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। अब हाल ही में तलविंदर सिंह सिद्धू ने दिशा पाटनी के साथ डेटिंग रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
मैं अभी भी प्यार में हूं- तलविंदर सिंह सिद्धू
दिशा पाटनी संग अपनी बॉन्डिंग और रिलेशनशिप रूमर्स पर तलविंदर सिंह सिद्धू ने न्यूजपोर्टल द हॉलीवुड इंडिया से खास बातचीत करते हुए कहा, "नूपुर सेनन की शादी होने से कुछ दिन पहले से ही हम एक-दूसरे को जानते हैं और अचानक जिस तरह पूरी लाइमलाइट हमारे ऊपर आई, उसने हमें हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें- It's Official! दिशा पटानी ने Talwiinder संग रिश्ता किया कंफर्म? Lollapalooza में हाथ में हाथ डाले की रोमांटिक वॉक
हम इन अफवाहों के आगे बिल्कुल भी झुकना नहीं चाहते। हम अभी भी खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं, खुद को पहचान रहे हैं। मैं बस यही कहूंगा कि अगर वह अफवाहें फैला रहे हैं, तो मैं उन चीजों को अफवाह ही रहने दूंगा।"
खबरें और भी
प्यार और रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए तलविंदर ने कहा, "मुझे हर दिन प्यार होता है और मैं अभी भी प्यार में ही हूं।"
इस वीडियो से खुला था उनकी करीबियों का राज
दरअसल, नूपुर सेनन की उदयपुर में हुई शादी का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दिशा पाटनी पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ खड़ी हैं और चैटिंग कर रही हैं। एक मोमेंट पर उन्होंने उनका हाथ भी थामा हुआ है। इस वीडियो में तलविंदर का हाफ फेस कवर है और वह मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार से बातचीत कर रही हैं।
Disha Patani with Talwinder at Stebin Nupur Wedding
byu/bollyfanboi inBollyBlindsNGossip
आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह एक्ट्रेस दिशा पाटनी से उम्र में 5 साल छोटे हैं। तलविंदर खुद की पहचान कभी भी पब्लिक जाहिर नहीं करते। वह हमेशा मास्क से अपना चेहरा कवर रखते हैं।