Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allu Arjun ने छोटे से ढाबे पर पत्नी संग खाया खाना, Pushpa 2 एक्टर की सादगी ने जीता लोगों का दिल

    Updated: Tue, 21 May 2024 04:31 PM (IST)

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) कहने को सुपरस्टार है लेकिन अभिनेता डाउन टू अर्थ नेचर के लिए भी खूब जाने जाते हैं । उन्हें अक्सर कई बार छोटी जगहों पर खाना ख ...और पढ़ें

    allu arjun and sneha Reddy (Photo Instagram)
    allu arjun and sneha Reddy (Photo Instagram)

    HighLights

    1. अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल
    2. बीवी संग ढाबे पर खाना खाते नजर आए अल्लू अर्जुन
    3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है अभिनेता की तस्वीर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय से अल्लू अर्जुन फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन आज अभिनेता अपनी सादगी से लाइमलाइट बटोर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पत्नी संग एक ढाबे पर खाना खाते नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार का ये अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    ढाबे पर नजर अल्लू और स्नेहा

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) को सड़क किनारे एक ढाबे पर खाना खाते देखा गया। ये तस्वीरे एक फैन द्वारा क्लिक की गई है। फोटो में देख सकते हैं अल्लू फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी स्नेहा खाना खाती नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म से अचानक इस व्यक्ति ने पीछे लिए अपने कदम, क्या रिलीज पर पड़ेगा इसका असर?

    इसे शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, ''अल्लू अर्जुन और  स्नेहा को सड़क किनारे ढाबे पर देखा गया। सरलता का स्तर।" फैंस अपने फेवरेट एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    पहले भी सड़क किनारे खा चुके हैं खाना

    ये पहली बार नहीं है जब अल्लू ने सड़क किनारे किसी ढाबे पर खाना खाया हो। इससे पहले भी एक्टर को छोटी दुकान पर डोसा खाते देख गया है। कुछ समय पहले अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह  सड़क किनारे डोसे का फायदा उठाते दिखाई दिए थे। डोसा खाने के बाद उन्होंने टिफिन सेंटर के मालिक को 1,000 रुपये दिए, जिसे मालिक ने लेने से मना कर दिया था।

    पुष्पा 2 में आएंगे नजर

    अल्लू अर्जुन जल्द सुकुमार की पुष्पा 2: द रूल में नजर आएंगे, जिसमें उनके सह-कलाकार रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल हैं। यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता फिल्म के लिए पुष्पा राज, श्रीवल्ली और भंवर सिंह शेखावत के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे, जो 2021 की हिट पुष्पा: द राइज की अगली कड़ी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Allu Arjun को करीब से देखने के चक्कर में फैंस से हुई गलती, बरबाद की Pushpa 2 स्टार की प्रॉपर्टी, वीडियो वायरल