विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2: गाने की रिलीज से पहले श्रीवल्ली और पुष्पा ने बढ़ाई गर्मी, रश्मिका-अल्लू के लुक से नहीं हटेंगी नजरें

Published: Tue, 28 May 2024 12:51 PM (GMT+05:30)

पुष्पा द रूल का नया गाना रिलीज होने वाला है। बस कुछ घंटे में मेकर्स फिल्म के इस लेटेस्ट ट्रैक ...और पढ़ें

गाने की रिलीज से पहले श्रीवल्ली और पुष्पा ने बढ़ाई गर्मी, (X Image)
गाने की रिलीज से पहले श्रीवल्ली और पुष्पा ने बढ़ाई गर्मी, (X Image)

HighLights

  1. श्रीवल्ली और पुष्पा का रोमांस
  2. कब रिलीज होगा गाना ?
  3. कब रिलीज होगी पुष्पा 2 ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल का नया गाना रिलीज होने वाला है। श्रीवल्ली ने हाल ही में फिल्म के इस लेटेस्ट ट्रैक को लेकर अपडेट भी शेयर की थी।  पुष्पा: द रूल का ये गाना पिछली फिल्म के हिट सामी सामी गाने की तर्ज पर होगा। सॉन्ग में रश्मिका मंदाना अपने सामी यानी अल्लू अर्जुन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी।

पुष्पा: द रूल के इस रोमांटिक गाने का नाम अंगारों है। कुछ दिनों पहले रश्मिका ने एक वीडियो जारी करते हुए गाने की एक झलक दी थी। वहीं, अब रिलीज से पहले उन्होंने एक और अपडेट शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 एक्टर फहद फासिल ADHD बीमारी से हुए पीड़ित, 41 की उम्र में मुश्किल है 'भंवर सिंह' का इलाज

श्रीवल्ली और पुष्पा का रोमांस

रश्मिका मंदाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर  पुष्पा: द रूल के गाने से अपना और अल्लू अर्जुन का लुक शेयर किया है। हालांकि, दोनों एक्टर्स का ये लुक उनके रिहर्सल के दौरान का है, क्योंकि रश्मिका और अल्लू कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

कब रिलीज होगा गाना ?

पुष्पा: द रूल के इस पोस्ट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। उनके साथ बैकग्राउंड में कई सारे डांसर्स भी नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में कहा, "आपके पुष्पा और श्रीवल्ली। पुष्पा 2 का दूसरा सिंगल कल सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा।"

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Song Angaaron Teaser: 'श्रीवल्ली' की अदाओं से बचना मुश्किल, जबरदस्त है 'पुष्पा 2' के नए गाने का टीजर

कब रिलीज होगी पुष्पा 2 ?

पुष्पा: द राइज में पुष्पाराज चंदन तस्करी की दुनिया का बादशाह बन गया था, लेकिन इस सफर में उसने अपने कई दुश्मन भी बना लिए। पुष्पा द रूल में अल्लू अर्जुन अपने इन्हीं दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाई देंगे। अब पुष्पा एक बार फिर जीत हासिल करेगा या इस बार मुंह की खाएगा, यही पुष्पा 2 में देखने को मिलेगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल भी अहम किरदार में शामिल हैं। पुष्पा: द रूल 15 अगस्त को पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।