विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 New Release Date: दिवाली के बाद गरजेगा 'पुष्पाराज', Allu Arjun ने नई रिलीज डेट पर से उठा दिया पर्दा

Published: Mon, 17 Jun 2024 09:06 PM (GMT+05:30)

Allu Arjun और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक ...और पढ़ें

दिसंबर की इस तारीख को रिलीज होगी 'पुष्पा-2'/ फोटो- Instagram
दिसंबर की इस तारीख को रिलीज होगी 'पुष्पा-2'/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. पुष्पा 2 की नई रिलीज डेट का हुआ एलान
  2. दिवाली के बाद थिएटर में होगी 'पुष्पा 2' की गूंज
  3. अल्लू अर्जुन ने नया पोस्टर के साथ दी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर दर्शकों में एक लंबे समय से एक्साइटमेंट बनी हुई है। इस फिल्म में एक बार फिर से 'पुष्पाराज' बनकर साउथ सुपरस्टार दमदार एक्शन दिखाने वाले हैं। जैसे-जैसे इस फिल्म को लेकर कोई नया अपडेट आ रहा है, वैसे-वैसे ये बेसब्री दोगुनी हो रही है।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म पहले 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब फाइनली अल्लू अर्जुन ने खुद अपने फैंस को बताया है कि 'पुष्पा 2' कितनी तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

क्रिसमस से पहले सिनेमाघर में होगा 'पुष्पा 2' का राज

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पुष्पा 2 की शूटिंग एक लंबे समय से कर रहे हैं। हालांकि, किसी न किसी वजह से ये फिल्म डिले हो ही रही है। बीते दिनों खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन की तबीयत खराब होने की वजह से इस फिल्म की शूटिंग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से 15 अगस्त को फिल्म का रिलीज होना मुश्किल लग रहा था।

यह भी पढ़ें: क्लैश नहीं, यह है पुष्पा 2 की रिलीज टलने का कारण, अब अल्लू-अर्जुन के 'लकी' महीने में आएगी फिल्म?

सुबह ही अपडेट सामने आई थी कि फिल्म अल्लू अर्जुन के लकी मंथ 'दिसंबर' में रिलीज होगी। अब खुद अल्लू अर्जुन ने रिलीज डेट के बारे में बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट 6 दिसंबर 2024 लिखी है।

pushpa 2

'पुष्पा 2' की नई डेट अनाउंसमेंट पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

पुष्पा 2 की रिलीज डेट की जानकारी अल्लू अर्जुन ने जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की, वैसे ही उनके कमेंट बॉक्स में बाढ़ आ गयी। एक यूजर ने लिखा, "और कितना ज्यादा इन्तजार करवाओगे आप लोग"।

दूसरे यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "आप इतनी जल्दी क्यों लेकर आ रहे हो, केजीएफ 3 का इंतजार कर लेते उसके बाद लाते आपकी फिल्म 'पुष्पा 2'। हालांकि, इस बीच कई फैंस ऐसे भी हैं, जो नई रिलीज डेट से भी काफी खुश हैं और लिख रहे हैं, "आप जब भी आओ, हम आपके साथ हैं"।

यह भी पढ़ें: आगे बढ़ेगी Allu Arjun की मूवी Pushpa 2 की रिलीज डेट? मेकर्स के सामने आई ये बड़ी मुश्किल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।