विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगे बढ़ेगी Allu Arjun की मूवी Pushpa 2 की रिलीज डेट? मेकर्स के सामने आई ये बड़ी मुश्किल

Published: Thu, 13 Jun 2024 09:14 AM (IST)

पुष्पा पार्ट 1 की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ...और पढ़ें

आगे बढ़ेगी पुष्पा 2 की रिलीज डेट (Photo Credit: Instagram)
आगे बढ़ेगी पुष्पा 2 की रिलीज डेट (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. 15 अगस्त को रिलीज होंगी कई फिल्में
  2. अल्लू संग ये स्टार्स भी बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल
  3. आगे बढ़ सकती है पुष्पा 2 की रिलीज डेट

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। त्योहारों पर होने वाली छुट्टियों के कारण सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इस साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को रिलीज होने वाली दो फिल्मों 'पुष्पा 2: द रूल' और 'सिंघम अगेन' की घोषणा पिछले साल ही हो गई थी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच टकराव की चर्चा रही।

इस बीच खबरें आई कि टकराव से बचने के लिए रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' को आगे बढ़ाकर, दीवाली के मौके पर प्रदर्शित कर सकते हैं। हालांकि, अब एक बार फिर माहौल बदलता नजर आ रहा है। दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2: द रूल' को 15 अगस्त को न रिलीज करके फिल्म को आगे बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 'फायर है मैं...', डेविड वॉर्नर ने दिखाया 'पुष्पाराज' स्वैग, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाए अल्लू अर्जुन

इसके पीछे कारण अभी तक फिल्म की अधूरी शूटिंग बताई जा रही है। अभी इस फिल्म की शूटिंग के लिए और समय चाहिए। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में भी काफी समय लग रहा है, ऐसे में 15 अगस्त तक फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो पाना मुश्किल लग रहा है। अगर 15 अगस्त को 'पुष्पा 2: द रूल' नहीं रिलीज होती है, तो रोहित एक बार फिर सिंघम अगेन को इस मौके पर रिलीज करने का प्रयास कर सकते हैं।

इन फिल्मों से भी होगा टकराव

सिर्फ ये दो फिल्में ही नहीं, बल्कि इस 15 अगस्त को अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा तापसी पन्नू, फरदीन खान और वाणी कपूर भी दिखाई देने वाली हैं। वहीं, 15 अगस्त को जॉन अब्राहम की 'वेदा' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन और रोमांस का भरपूर तड़का लगने वाला है।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब होती है। अक्षय, जॉन, अजय और अल्लू चारों की ही फिल्मों का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 के क्लाइमेक्स सीन के शूट के लिए मेकर्स ने रखी No phone policy? स्क्रिप्ट को लेकर भी बनाया खास नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।