Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Release: टल गई 'पुष्पा 2' की रिलीज! मेकर्स ने लगा दिया चूना, क्या है पूरा मामला?

    Updated: Tue, 03 Dec 2024 06:01 PM (IST)

    Pushpa The Rule Release अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म पुष्पा 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म की रिलीज में महज में दो द ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 की रिलीज पर बड़ा अपडेट (Photo Credit-X)
    पुष्पा 2 की रिलीज पर बड़ा अपडेट (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. दो दिन में रिलीज होनी है पुष्पा 2
    2. अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड मूवी
    3. 3 साल पहले पुष्पा- द राइज ने मचाई थी धूम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा- द रूल (Pushpa- The Rule) को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। फिल्म की रिलीज में महज 2 दिन का समय बाकी रह गया है। इस मूवी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    इस बीच पुष्पा 2 (Pushpa 2) की रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसको जानकर सिनेप्रेमियों को झटका लग सकता है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। 

    क्या टल गई पुष्पा 2 की रिलीज डेट

    तीन साल पहले पुष्पा का पहला पार्ट पुष्पा-द राइज को बडे़ पर्दे पर रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा-1 ने धमाकेदार प्रदर्शन कर के अपार सफलता हासिल की और अब अल्लू अर्जुन की इस मूवी पार्ट 2 यानी पुष्पा- द रूल को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। इससे पहले फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने पुष्पा 2 की 3D रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 का टिकट लेने के लिए अब देने होंगे ज्यादा पैसे, Allu Arjun ने सरकार को कहा शुक्रिया

    उनके मुताबिक पुष्पा 2 को गुरुवार के दिन 3डी फॉर्मेट में नहीं रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा हिंदी बेल्ट में फिल्म का मिडनाइट शो 4 दिसंबर को नहीं होगा। मूवी को केवल 2डी वर्जन में ही रिलीज किया जाएगा। 

    हालांकि, ये क्लियर है कि 5 दिसंबर को फिल्म दुनियाभर के थिएटर्स रिलीज होगी। लेकिन 3डी फॉर्मेट के लिए अभी दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि पुष्पा 2 के शानदार ट्रेलर से इस बात का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि ये फिल्म अपने पहले पार्ट से ज्यादा बेहतरीन हो सकती है। 

    कमाई के मामले में पुष्पा 2 करेगी धमाल

    पुष्पा 2 को इस साल की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग बंपर तरीके से चल रही है। देश और विदेशों में अल्लू अर्जुन की पुष्पा- द रूल की टिकटें धड़ल्ले से बिक रही हैं। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये एक्शन थ्रिलर फिल्म कमाई में धमाल मचा सकती है।

    खबरें और भी

    माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के आस-पास कारोबार कर सकती है। जबकि हिंदी बेल्ट में इसका कारोबार रिलीज के पहले दिन 70-80 करोड़ के आस-पास रह सकता है। हालांकि, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का आगाज कैसा रहेगा।

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Advance Booking: 'पुष्पा 2' का क्रेज लेवल होता जा रहा हाई, 48 घंटों में बंपर कमाई, जानें आंकड़े