Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allu Arjun के बर्थडे पर फैंस को मिलेगी नई सौगात, Pushpa 2 को लेकर फैंस को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 07:47 PM (IST)

    Allu Arjun Birthday साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन बस कुछ ही दिन बाद आने वाला है। फैंस उनके बर्थडे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज (Photo Credit-Instagram)
    अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. कुछ दिन बाद आने वाला अल्लू अर्जुन का जन्मदिन
    2. पुष्पा 2 को लेकर फैंस को मिलेगी नई सौगात
    3. फैंस कर रहे हैं एक्टर के बर्थडे का इंतजार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फैंस के फेवरेट माने जाते हैं। कुछ दिन बाद अभिनेता का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। हर बार देखा जाता है कि साउथ सिनेमा के प्रशंसक अपने फेवरेट स्टार का जन्मदिन एक फेस्टिवल की तरह मनाते हैं। ठीक यही आलम अल्लू के साथ भी रहता है। 

    अब खबर है कि अल्लू अर्जन के जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वालों को पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पुष्पा-द रुल से जुड़ा क्या अपडेट हो सकता है। 

    अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा खास गिफ्ट

    8 अप्रैल 2024 को अल्लू अर्जुन का 42वां जन्मदिन मनाया जाएगा। एक दिन पहले पुष्पा मेकर्स की तरफ से एक स्पेशल अनाउंसमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक हिंट दिया था, जो एक्टर बर्थडे की तरफ इशारा करता है। रिपोर्ट् के मुताबिक अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुचर्चित फिल्म पुष्पा 2 का एक और लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया जाएगा। 

    अगर ऐसा होता है तो यकीनन तौर पर सिनेप्रेमियों के लिए ये बड़ा रिटर्न गिफ्ट साबित होगा। इससे पहले बीते साल अल्लू के बर्थडे पर पुष्पा 2 का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया था, जिसे देखने के फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म के दोगुना हो गई थी। 

    खबरें और भी

    पुष्पा-2 लेटेस्ट टीजर रिलीज हुआ है तो इस फिल्म से जुड़ी थोड़ी और जानकारी फैंस को मिलेगी। बता दें कि साल 2021 में रिलीज हुआ इस मूवी का पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था।

    कब रिलीज होगी पुष्पा 2

    डायरेक्टर सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली पुष्पा 2 की रिलीज डेट का एलान पहले ही किया जा चुका है। 15 अगस्त 2024 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रशंसकों को सिनेमाघरों में अल्लू अर्जुन पुष्पा अवतार में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि अजय देवगन की सिंघम अगेन से पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस क्लैश हो सकता है। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 के सेट से सामने आया 'श्रीवल्ली' Rashmika Mandanna का फर्स्ट लुक, रेड साड़ी में दिखा दिलकश अंदाज