विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रोड्यूसर का पैसा खर्च करने वाले सितारों पर Allu Arjun की खरी- खरी! 'पुष्पा' के इस काम की आप भी करेंगे तारीफ

Published: Mon, 25 May 2026 03:50 PM (IST)

'पुष्पा 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म भारतीय सिनेमा को देने वाले अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की सादगी सबका ध्यान खींच रही है।

अल्लू अर्जुन ने कमर्शियल फ्लाइट से क्यों किया ट्रैवल?

अल्लू अर्जुन ने कमर्शियल फ्लाइट से क्यों किया ट्रैवल?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ जहां सुपरस्टार्स की जिंदगी को अक्सर लग्जरी और आलीशान लाइफस्टाइल से जोड़ा जाता है, वहीं अल्लू अर्जुन इन दिनों एक अलग वजह से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल होने के बावजूद उनका सादगीभरा और अनुशासित अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अल्लू अर्जुन के इस अंदाज ने जीता दिल

पिछले कुछ हफ्तों में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को कई बार हैदराबाद और मुंबई के बीच कमर्शियल फ्लाइट्स में सफर करते देखा गया है। पुष्पा 2 (Pushpa 2) की ऐतिहासिक सफलता और अपने बड़े प्रोजेक्ट्स को देखते हुए जहां लोग उनसे चार्टर्ड फ्लाइट्स में ट्रैवल करने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं सूत्रों के मुताबिक अभिनेता ने खुद कमर्शियल फ्लाइट से सफर करना पसंद किया। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर्स की तरफ से प्राइवेट ट्रैवल अरेंजमेंट्स ऑफर किए जाने के बावजूद उन्होंने सादगी को चुना।

allu arjun

दिलचस्प बात यह है कि सूत्रों का कहना है कि अल्लू अर्जुन अक्सर सुविधा और फ्लाइट की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सफर करते हैं। कई मौकों पर उन्होंने लग्जरी इंतजामों की जगह इकोनॉमी या रेगुलर कमर्शियल सीटिंग को भी चुना, जो उनके डाउन टू अर्थ नेचर को दिखाता है।

क्या है कहना है अल्लू अर्जुन का?

दैनिक जागरण को एक्सक्लूसिवली, एक सूत्र ने बताया, 'मेकर्स ने उनके व्यस्त शेड्यूल और आराम को देखते हुए कई बार चार्टर्ड फ्लाइट्स की व्यवस्था करने की बात कही, लेकिन अल्लू अर्जुन का मानना है कि प्रोडक्शन का पैसा पर्दे पर दिखना चाहिए, ना कि पर्दे के पीछे बेवजह खर्च होना चाहिए। उनका पूरा फोकस हमेशा फिल्म की क्वालिटी और सिनेमैटिक आउटपुट को बेहतर बनाने पर रहता है, ना कि लग्जरी पर'।

allu arjun (3)

अल्लू अर्जुन का यह रवैया अब प्रोडक्शन सर्कल्स में भी चर्चा का विषय बनता जा रहा है। ऐसे दौर में जहां सुविधाएं आसानी से आदत बन जाती हैं, वहां अभिनेता अब भी बजट और संसाधनों के सही इस्तेमाल को लेकर काफी सजग रहते हैं, खासकर उन बड़े प्रोजेक्ट्स में जिनसे लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा जुड़ी होती हैं।

राका में नजर आएंगे 'पुष्पा' स्टार?

सबसे खास बात यह है कि पुष्पा 2 जैसी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में से एक देने के बाद भी अल्लू अर्जुन ने खुद को किसी सुरक्षित दायरे तक सीमित नहीं किया। चाहे जबरदस्त फिजिकल तैयारी हो, लगातार खुद को नए अंदाज में पेश करना हो या फिर राका जैसे आने वाले प्रोजेक्ट्स में हर छोटी डिटेल पर बारीकी से ध्यान देना, वह हर बार खुद को और आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Exclusive: फ्लावर नहीं फायर होगा 'राका', Allu Arjun के नए डायलॉग के लिए मेकर्स ने बनाया मास्टरप्लान