यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Allu Arjun ने खास अंदाज में पत्नी स्नेहा रेड्डी को किया बर्थडे विश, कैंडिड वीडियो शेयर कर दिखाई खूबसूरत झलक
Allu Arjun Wife Sneha Reddy Birthday पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स में से एक हैं। आज उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी का जन्मदिन है। इस ...और पढ़ें

HighLights
- अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पत्नी स्नेहा का कैंडिड वीडियो
- खास अंदाज में दी पत्नी को बधाई
- इस दिन रिलीज होगी पुष्पा-द रूल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Allu Arjun Wife Allu Sneha Reddy Birthday: अल्लू अर्जुन साउथ के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन उनके फैंस आपको दुनिया भर में देखने को मिल जाएंगे। 'पुष्पा' सुपरहिट होने के बाद एक्टर ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अल्लू अर्जुन अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भी अपने परिवार के लिए समय निकाल लेते हैं।
उन्हें अक्सर परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी वह अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। हाल ही में, अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक कैंडिड वीडियो शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 एक्टर अल्लू अर्जुन ने हासिल किया ये बड़ा अचीवमेंट, लंदन के इस म्यूजिम में रखा जाएगा वैक्स स्टैच्यू
अल्लू अर्जुन ने शेयर किया कैंडिड वीडियो
अल्लू अर्जुन अपने हर स्टाइल से फैंस को अपना दीवाना बना लेते हैं। अब उन्होंने अपनी पत्नी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। जन्मदिन विश करने के लिए अल्लू ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अल्लू स्नेहा रेड्डी की काफी सारी खूबसूरत झलक देखने को मिली हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अल्लू अर्जुन ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में उन्होंने लिखा 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी, मेरे जीवन की सनशाइन'। अल्लू अर्जुन के साथ ही स्नेहा को साउथ इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी बर्थडे विश किया है। बता दें कि अल्लू और स्नेहा की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों को दो बच्चे हैं, बेटा अयान और बेटी अरहा।
खबरें और भी
इस फिल्म में आएंगे नजर
साल 2024 में अल्लू अर्जुन एक बार फिर 'पुष्पा स्टाइल' में फैंस के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'पुष्पा-द रूल' अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म से उनका पहला लुक भी इसी साल उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था।