Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allu Arjun मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च, पिता की पिछले वर्ष कोविड से हो चुकी है मृत्यु

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 05:35 PM (GMT+05:30)

    Allu Arjun Helps Muslim Girl अल्लू अर्जुन फिल्म एक्टर है। अब उन्हें लेकर खबर आई है कि उन्होंने एक मुस्लिम लड़की की नर्स बनने का सपना पूरा करने का निर्ण ...और पढ़ें

    Allu Arjun Helps Muslim Girl: अल्लू अर्जुन ने मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का खर्चा उठाने का निर्णय लिया है।
    Allu Arjun Helps Muslim Girl: अल्लू अर्जुन ने मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का खर्चा उठाने का निर्णय लिया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Allu Arjun Helps Muslim Girl: फिल्म पुष्पा द राइज में नजर आ चुके अल्लू अर्जुन ने एक मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाया है। वह लड़की नर्स बनना चाहती थी और उसके पिता का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया था। अल्लू अर्जुन ने छात्रा को सहायता का आश्वासन दिया है। लड़की नर्स बनना चाहती है। इसका कोर्स चार वर्षों का होता है।

    अल्लू अर्जुन ने लड़की की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करने का निर्णय लिया है

    अब लड़की की पढ़ाई का पूरा खर्च अल्लू अर्जुन ने वहन करने का निर्णय लिया है। केरल के अल्लपुझा जिले के जिलाधिकारी वी आर कृष्णा तेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में अवगत कराया है। जिलाधिकारी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि एक मुस्लिम लड़की उनसे मिलने आई ताकि वह उनसे मदद मांग सके। लड़की ने बारहवीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। हालांकि खराब वित्तीय परिस्थतियों के कारण वह आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पा रही थी। उनके पिता का भी कोरोना से निधन हो गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

    यह भी पढ़ें: Monica O My Darling में नजर आनेवाली जाएन मेरी खान का दावा, आमिर खान की रिश्तेदार होने से बढ़ता है तनाव

    जिलाधिकारी ने लिखा है, 'मुझे लड़की की आंखों में आशा और आत्मविश्वास नजर आया'

    जिलाधिकारी ने लिखा है, 'मुझे लड़की की आंखों में आशा और आत्मविश्वास नजर आया। इसके चलते हमने तय किया कि उसे सहायता मिलनी चाहिए। लड़की को नर्स बनना था। इसके बाद अधिकारियों ने कई कॉलेज में बात की और उसका एडमिशन एक निजी कॉलेज में करवा दिया। आगे की समस्या पैसों की थी। इसके चलते हमने अल्लू अर्जुन से मदद लेने की ठानी। अल्लू भी इसके लिए तैयार हो गए। वह कॉलेज फीस के अलावा हॉस्टल फीस भी देंगे।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

    यह भी पढ़ें: Hansal Mehta की बेटी मुसीबत में, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मांगी मदद, पढ़ें पूरी खबर

    जिलाधिकारी को आशा है कि लड़की नर्स बनने के बाद समाज का ध्यान रखेगी

    जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि उन्हें आशा है कि लड़की नर्स बनने के बाद अपने परिवार और समाज का ध्यान रखेगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)