यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pushpa The Rise के गानों ने बनाया नया रिकॉर्ड, श्रीवल्ली, सामी, ओ ओ ओंटावा को 5 बिलियन से ज्यादा मिले व्यूज
Pushpa The Rise Songs Record पुष्पा द राइज के गानों को 5 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है जो कि एक रिकॉर्ड है। यह पहली भारतीय फिल्म है जिसके गानों को इत ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa The Rise Songs Record: : 2022 की बड़ी फिल्मों में से एक अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया है बल्कि फिल्म के गानों और हुक स्टेप से भी काफी लोकप्रियता बटोरी है। अब पुष्पा द राइज के नाम एक और नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म के गानों ने पहली बार भारत में 5 बिलियन व्यूज का आंकड़ा छुआ है। दरअसल फिल्म के म्यूजिक को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। गानों को हर भाषा में काफी पसंद किया गया। यह गाने कॉलेज, कैंपस, क्लब, होटल और पार्टियों में जमकर बजते रहे। इन गानों को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया था।
पुष्पा द राइज के गाने पार्टी एंथम के तौर पर उभरे हैं
श्रीवल्ली, सामी-सामी और ओ ओ ओंटावा जैसे गाने बिगेस्ट पार्टी एंथम के तौर पर उभरे हैं। वहीं गानों पर कई रील्स भी बनाए गए है। इसी के चलते यह गाने रिलीज होते ही हर म्यूजिक चार्ट के टॉप पर पहुंचे। फिल्म का गाना ए बिट्टा, यह मेरा अड्डा भी दर्शकों को काफी पसंद आया। इस गाने में अल्लू अर्जुन का किलर स्वैग देखते बन रहा है। कई लोगों ने इस पर इंस्टाग्राम रील भी बनाई, जिन्हें भी मिलियंस में व्यूज मिले हैं।
सामी गर्ल रश्मिका मंदाना भी नेशनल क्रश बनकर उभरी
सामी गर्ल रश्मिका मंदाना भी नेशनल क्रश बनकर उभरी। उनके हुक स्टेप भी काफी पसंद किया गया। इसी के चलते पुष्पा द राइज के म्यूजिक एल्बम को भारत में 5 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। पहली बार किसी फिल्म के गानों के एल्बम ने यह रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Highlights: अब्दु रोजिक को कहना पड़ेगा शो को अलविदा, विक्की और कियारा ने सलमान के साथ लगाए ठुमके
पुष्पा द रुल के नाम से दूसरा भाग रिलीज किया जाएगा
इस फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग चल रही है और पुष्पा द रुल के नाम से इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। वही फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आएंगे। सभी इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है।