Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa The Rule: ये है 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के ब्लू साड़ी लुक के पीछे की असली कहानी

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 03:03 PM (IST)

    Real Story Behind Allu Arjun Blue Saree Look पुष्पा 2 का टीजर और पोस्टर उनके बर्थडे से पहले ही रिलीज हो चुका है। पुष्पा द रूल के पोस्टर में अल्लू अर्ज ...और पढ़ें

    Pushpa The Rule, Allu Arjun blue saree look in Pushpa 2
    Pushpa The Rule, Allu Arjun blue saree look in Pushpa 2

    नई दिल्ली, जेएनएन। Real Story Behind Allu Arjun Blue Saree Look: अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे से पहले  'पुष्पा 2' के टीजर और पोस्टर से धमाका कर दिया था। एक्टर के चाहने वालों की धड़कनें तो पुष्पा की दूसरी किस्त में उनकी पहली झलक देखकर ही बढ़ गईं। पहली बार जिसने भी अल्लू अर्जुन को इस रूप में देखा, वो देखता ही रह गया। साड़ी के साथ माथे पर बड़ी सी बिंदी और गले में मुंड की जगह नींबू की माला देख, लोग सिहर उठे।

    आखिर क्या है अल्लू अर्जुन के लुक की सच्चाई? 

    सोशल मीडिया पर हडकंप मच गया और लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि आखिर अल्लू अर्जुन ने किसका रूप धरा है... क्या काली मां का? या फिर इसके पीछे कुछ और ही कहानी है। कुछ लोगों को अल्लू अर्जुन का ये लुक पसंद आया, तो कुछ ने इसे खौफनाक बताया। थोड़ी पड़ताल करने पर सच्चाई हमारे सामने भी आ ही गई।

    गंगम्मा तल्ली जतारा से जुड़े हैं तार

    तो चलिए हम पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के लुक को डिकोड करते हैं। उनके इस रूप को कई तरह से देखा जा रहा है। जिसमें कुछ का कहना है कि ये लुक ऐसा लग रहा है, जैसे तिरुपति के लोकप्रिय लोक अनुष्ठान गंगम्मा तल्ली जतारा में भाग लेने के लिए, उन्हें एक महिला के रूप में तैयार किया जा रहा है। आपको बता दें कि यह त्योहार हर साल मई के आसपास एक हफ्ते के लिए मनाया जाता है।

    शूट हुआ भारी एक्शन सीन

    इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, त्योहार के आखिरी दिन के दौरान, पुरुष, महिलाओं के रूप में तैयार होते हैं और गंगम्मा के रूप में दिखाई देते हैं। जो बुराइयों को नष्ट करने के लिए जाने जाते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि पुष्पा के निर्देशक सुकुमार ने इस त्योहार को एक भारी एक्शन सीक्वेंस विकसित करने के लिए एक बैकग्राउंड के रूप में लिया है, जो लोगों को रोमांचित कर देगा।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट का नहीं हुआ है ऐलान

    इन सभी खबरों के बीच, फिल्म 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म पर काम अभी भी चल रहा है और रश्मिका और फहद फासिल अपनी भूमिका निभा रहे हैं। सुकुमार ने इसकी स्टोरी लिखी है साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी संभाला है।