यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pyaar To Hona Hi Tha: अजय- काजोल की फिल्म इस हॉलीवुड मूवी का थी रीमेक, बॉक्स ऑफिस पर किया था छप्परफाड़ बिजनेस
Ajay Devgn- Kajol Starrer Pyaar To Hona Hi Tha Turns 25 काजोल और अजय देवगन ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें से एक है प्यार तो होना ही था। 1 ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Ajay Devgn- Kajol Starrer Pyaar To Hona Hi Tha Turns 25: अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें से एक है प्यार तो होना ही था। इस फिल्म में अजय और काजोल की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
प्यार तो होना ही था 15 जुलाई 1998 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की और कई रिकॉर्ड भी तोड़े। प्यार तो होना ही था की कहानी से लेकर इसके गाने तक, लोगों को सब कुछ पसंद आया।
स्टार कास्ट थी शानदार
प्यार तो होना ही था का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया था। उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी थी। वहीं,स्टार कास्ट की बात करें तो काजोल और अजय देवगन के साथ- साथ फिल्म में ओम पूरी, बिजोय आनंद और कश्मीरा शाह अहम किरदारों में नजर आए थे।

चौंका देगी फिल्म से जुड़ी ये बात
अजय देवगन और काजोल के करियर की जब भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात की जाती है तो प्यार तो होना ही था का जिक्र जरूर होता है। फिल्म आज भी लोगों के जहन में बसी है, लेकिन इस प्यार तो होना ही था से जुड़ा एक चौंका देने वाला फैक्ट भी है।
खबरें और भी

किस फिल्म का है रीमेक ?
प्यार तो होना ही था एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है या फिर यूं कह ले कि ये उसकी हूबहू कॉपी है। प्यार तो होना ही था साल 1995 में आई फ्रेंच किस नाम की हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है। अजय देवगन और काजोल की इस फिल्म की स्टार कास्ट और भाषा को छोड़ दिया जाए तो ये बहुत हद तक फ्रेंच किस से मिलती- जुलती है।

फिल्म के गाने हुए थे सुपरहिट
प्यार तो होना ही था की कहानी और प्लॉट फ्रेंच किस की याद दिलाते हैं, लेकिन फिल्म के गाने बिल्कुल रिफ्रेशिंग और दिल को छू लेने वाले थे। इनमें आज है सगाई, अजनबी मुझको इतना बता और प्यार तो होना ही था सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए थे।
