बाहर जाओ, पैसे कमाओ... कोविड में R Madhavan की पत्नी ने उन्हें घर से निकाल दिया था बाहर
आर माधवन इन दिनों अपनी पत्नी सरिता बिरजे के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान सरिता ने ही उन्हें काम करने के लिए ...और पढ़ें

आर माधवन धुरंधर में आए नजर (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आर माधवन इन दिनों चर्चा में हैं। पिछले दिनों वो ओटीटी प्लेटफॉर्म की मूवी आप जैसा कोई में नजर आए। इसके बाद धुरंधर में अजय सान्याल के रोल से सभी को चौंका दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी पत्नी सरिता बिरजे को लेकर बात की है।
पत्नी ने दी थी सलाह
एक्टर ने बताया कि सरिता ने ही उन्हें कोविड के दौरान काम करने को लेकर पुश किया था। यूट्यूब चैनल अनफिल्टर्ड एंटरटेनमेंट से बातचीत में माधवन ने कहा- 'मेरी पत्नी कहती है कि तुम कभी काम से बाहर नहीं निकल पाओगे - तुम तमिल कॉमेडी, तमिल एक्शन, ओटीटी, हिंदी एक्शन, अंग्रेजी ओटीटी सब कुछ करते हो। मुझे हैरानी होती है कि तुम घर पर हो। 2020 में कोविड के दौरान, उसने मुझे घर से निकाल दिया और कहा, 'बाहर जाओ, कुछ काम करो, पैसे कमाओ।'
यह भी पढ़ें- पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर खुशी में झूमे R Madhavan, धुरंधर एक्टर ने कहा- 'बड़े सपनों से परे ये सम्मान'
उन्होंने आगे कहा, "एक दिन, मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा, 'तुम्हें क्या हुआ है?' उसने कहा कि तुम ऐसे काम पर जाते हो जैसे वापस आना चाहते हो। मुझे उसकी ये बात काफी हद तक सही लगी।"
-1770280650075.jpg)
कैसे हुई थी दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत
वहीं आर माधवन और सरिता की लव लाइफ पर बात करें तो दोनों पहली बार 1990 के दशक की शुरुआत में मिले थे। कोल्हापुर में सरिता उनकी पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट की क्लासेज लेती थी। सरिता एयरलाइन में नौकरी करना चाहती थीं और जब उन्हें इन क्लासेज की मदद से नौकरी मिल गई तो वो आरमाधन को थैंक्यू कहने आईं। यहीं से उनका किस्सा शुरू हुआ।
कब रिलीज होगी धुरंधर 2
बता दें कि आर माधवन ने रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट से साल 2022 में एक निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इसके अलावा एक्टर बहुत जल्द धुरंधर: द रिवेंज में भी नजर आएंगे, जो 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरें और भी
क्या आप धुरंधर 2 देखने सिनेमाघर जाएंगे?