Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब पत्नी संग R Madhavan ने पहली बार प्लेन में की 'शाही सवारी', 'रहना है तेरे दिल में' को लेकर सुनाया दिलचस्प किस्सा

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 02:27 PM (IST)

    फिल्म Shaitaan में नेगेटिव रोल में अपनी छाप छोड़ने वाले फिल्म कलाकार आर माधवन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। जिस तरह से उन्होंने इस फिल्म में तांत् ...और पढ़ें

    आर माधवन ने सुनाया दिलचस्प किस्सा (Photo Credit-Instagram)
    आर माधवन ने सुनाया दिलचस्प किस्सा (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. आर माधवन ने रहना है तेरे में को लेकर सुनाया किस्सा
    2. शैतान में शानदार एक्टिंग के लिए आर माधवन की हो रही है तारीफ
    3. आने वाले समय में इस मूवी में दिखेंगे आर माधवन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आर माधवन फिल्म इंडस्ट्री वो कलाकार हैं, जो अपने दमदार अभिनय के दम पर किसी भी मूवी को हिट कराने का माद्दा रखते हैं। हाल ही में सुपरनेचुलर हॉरर थ्रिलर शैतान (Shaitaan) में अपनी शानदार एक्टिंग से जमकर वाहवाही लूटी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2001 में आई रोमांटिक फिल्म रहना है तेरे दिल में (Rahnaa Hai Terre Dil Mein) से अभिनेता ने अपनी खास पहचान बनाई। 

    इस फिल्म को लेकर अब आर माधवन (R Madhavan) ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है और बताया है कैसे उन्हें और उनकी पत्नी को पहली बार हवाई जहाज की फर्स्ट क्लास में सवारी करने का मौका मिला।

    आर माधवन ने सुनाया ये रोचक किस्सा

    साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा के तक अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले आर माधवन ने करीब 23 साल पहले रिलीज हुई मूवी रहना है तेरे दिल में को लेकर बड़ा रोचक किस्सा साझा किया है। हाल ही में शैतान के प्रमोशन के दौरान उन्होंने ट्रैवल प्लस लीजर इंडिया से खास बातचीत की है। 

    इस दौरान उनसे रहना है तेरे दिल में की शूटिंग को लेकर कोई अनुभव या किसी याद को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर एक्टर ने कहा है- बहुत सारी यादें ऐसी हैं, जो करीब ढ़ाई दशक पहले आई इस फिल्म के साथ जुड़ी हैं।

    लेकिन अगर कुछ मेरे जहन में हमेशा ताजा रहता है कि तो वो ये है कि मैंने और मेरी पत्नी सरिता बिरजे को पहली बार हवाई जहाज में फर्स्ट क्लास कैटेगरी में सफर करने का मौका मिला था। हम दोनों एक दूसरे के हाथ को पकड़े आंखों में देख रहे थे। तो ये एक याद रहना है तेरे दिल में से मेरी लिए स्पेशल है। 

    खबरें और भी

    इन मूवीज में दिखेंगे आर माधवन

    शैतान की अपार सफलता के बाद आने वाले समय में आर माधवन बड़े पर्दे पर और अधिक धमाल मचाते हुए दिखेंगे। एक्टर के पास द टेस्ट और कंगना रनोट और रजनीकांत की फिल्म पाइपलाइन में है। जबकि शैतान 2 को भी चर्चाएं तेज हैं।

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Box Office: क्या खत्म हो जाएगा 'शैतान' का राज? Crew ही नहीं, हॉलीवुड से भी आ रहे हैं गॉडजिला और कॉन्ग