Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ra Ra Rakkamma Song Bride Dance: जैक्लिन फर्नांडिज के रक्कम्मा गाने पर थिरकी दुल्हन, दूल्हे ने शर्म से झुका...

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 07 Dec 2022 07:08 PM (IST)

    Ra Ra Rakkamma Song Bride Dance video जैल्किन फर्नांडिज के गाने पर एक दुल्हन ने शानदार डांस किया है। वह काफी खुश है और ऐसा लगता है कि दुल्हन ने इस गान ...और पढ़ें

    Ra Ra Rakkamma Song Bride Dance video: Bride Dance viral video
    Ra Ra Rakkamma Song Bride Dance video: Bride Dance viral video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ra Ra Rakkamma Song Bride Dance Video: जैक्लिन फर्नांडिज ने हाल ही में विक्रांत रोणा नामक फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ एक स्पेशल नंबर किया था। गाने के बोल रारा रक्कम्मा थे। यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था। इसमें जैक्लिन फर्नांडिज ने काफी दिलकश अंदाज में डांस किया था। 

    जैक्लिन फर्नांडिज के गाने पर साउथ इंडियन दुल्हन ने जमकर कमर लचकाई है

    अब एक शादी में एक साउथ इंडियन दुल्हन ने अपने दोस्तों के साथ इस गाने पर स्टेज पर जमकर कमर लचकाई है। खास बात यह है कि स्टेज पर बैठे दूल्हे को अपनी होने वाली पत्नी का डांस देखकर शर्म आ गई और वो नजरें चुराता भी नजर आया। हालांकि दुल्हन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और वह खुलकर डांस करती नजर आई है। आजकल दुल्हनें स्टेज पर किसी प्रकार का लोक-लाज भी नहीं रखती हैं। इसके चलते उनके स्टेप्स ओरिजिनल डांस से काफी मेल खाते हैं। इसके पहले भी कई गानों पर कई दुल्हनों ने स्टेज पर जमकर डांस किया है जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बने हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    यह भी पढ़ें: Top Most Searched Personality List 2022: लिस्ट में बॉलीवुड से सिर्फ सुष्मिता सेन का नाम, ललित मोदी उनसे आगे

    मेरा दिल यह पुकारे आजा पर पाकिस्तानी लड़की आयशा ने डांस किया था

    हाल ही में पाकिस्तान में आयशा नाम की एक लड़की ने लता मंगेशकर के लोकप्रिय गाने मेरा दिल यह पुकारे आजा पर डांस किया था। यह रील वीडियो भी भारत में बहुत लोकप्रिय हुआ। इस पर कई कलाकारों ने भी रील बनाए है। इनमें कटरीना कैफ का भी नाम शामिल है।

    View this post on Instagram

    A post shared by AYESHA (@oyee_ayesha)

    यह भी पढ़ें: Most Googled Indian Film 2022: ब्रह्मास्त्र बनी 2022 की मोस्ट गूगल फिल्म, KGF 2 और द कश्मीर फाइल्स भी शामिल

    जैक्लिन फर्नांडिज सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट के चक्कर काट रही हैं

    जैक्लिन फर्नांडिज के गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। इसमें उन्होंने काफी यूनिक स्टेप्स किए है। इसके चलते यह गाना और भी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। जैक्लिन फर्नांडिज इन दिनों सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रही हैं। कोर्ट ने हाल ही में उन्हें इस मामले में जमानत दी है। हालांकि अभी भी मामला कोर्ट में चल रहा है। जैक्लिन फर्नांडिज का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह कई फिल्मों में स्पेशल नंबर कर चुकी है। वहीं उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी डांस किया है। वह जल्द कई कलाकारों के साथ फिल्मों में नजर आनेवाली है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Bridal Dance (@bridesintodancing)