विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

56 साल पहले Raaj kumar को मिला था राज कपूर की फिल्म का ऑफर, महा फ्लॉप के कलंक से बच गए थे 'जानी'

Published: Tue, 02 Jun 2026 08:52 PM (IST)

दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर की एक मशहूर फिल्म के ऑफर को राज कुमार ने रिजेक्ट कर दिया था।

राज कुमार और राज कपूर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

राज कुमार और राज कपूर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. राज कपूर की कल्ट मूवी से जुड़ा किस्सा

  2. राज कुमार को ऑफर हुई थी ये फिल्म

  3. बाद में इस अभिनेता ने निभाया था किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के शो मैन यानी राज कपूर की आज 2 जून को डेथ एनिवर्सरी मनाई गई। इस खास मौके पर राज साहब से जुड़े किस्से को लेकर खूब चर्चा हुई। इस आधार हम आपको उनकी एक पुरानी फिल्म के बारे में बताने जा रहे, जिसका ऑफर पहले राज कुमार को दिया गया था।

लेकिन किसी कारण वर्ष उन्होंने उस मूवी करने से मना कर दिया। आइए जानते हैं कि यहां राज कपूर की कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है। 

राज कुमार ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म

अक्सर देखा जाता है कि किसी भी फिल्म का ऑफर ठुकराने के बाद अभिनेताओं को पछताना पड़ता है। लेकिन जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात हो रही है, उसको रिजेक्ट करने की वजह से राज कुमार ने अपने आप को नसीब वाला समझा होगा। दरअसल यहां चर्चा राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म मेरा नाम जोकर की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- एक फिल्म को कैसे मिलता है Cult Classic का दर्जा ? Box Office पर पिटकर भी 'अमर' हो गईं ये Movies 

rajkapoor

साल 1970 में रिलीज होने वाली मेरा नाम जोकर बेशक आज एक कल्ट फिल्म मानी जाती है, लेकिन ये अपने दौर की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म रही थी। इस मूवी की असफलता ने राज कपूर के करियर पर ग्रहण लगा दिया था और उनके ऊपर आर्थिक संकट आ गया था। बात करें मेरा नाम जोकर में राज कुमार के रोल के बारे में तो इस मूवी के लिए खुद राज कपूर ने उन्हें अप्रोच किया था। 

raj kapoor mera naam jokar (1)

लेकिन, राज कुमार ने अपनी व्यस्तता और किरदार की लंबाई का हवाला देते हुए मेरा नाम जोकर को करने से साफ मना कर दिया था। फिल्म में उनका किरदार सर्कस वाले महेंद्र सिंह था, जो बाद में धर्मेंद्न ने अदा किया था। इस तरह से राज कुमार ने मेरा नाम जोकर को रिजेक्ट कर दिया था। 

4 घंटे से ज्यादा लंबी फिल्म

राज कपूर की मेरा नाम जोकर अपनी कास्ट और 4 घंटे से अधिक की अवधि को लेकर जानी जाती है। इस मूवी की पूरी कहानी 4 घंटे 15 मिनट में सिमटी हुई थी और इसकी कास्ट में राज कपूर के अलावा धर्मेंद्र, शिमी ग्रेवाल, मनोज कुमार, पद्मिनी, दारा सिंह और ऋषि कपूर जैसे कई कलाकारों अहम भूमिकाओं को अदा किया था। 

यह भी पढ़ें- 6 साल में बनी 4 घंटे की फिल्म, घर गिरवी रखकर डायरेक्टर हुआ था 'कंगाल'; 1 करोड़ की फ्लॉप मूवी बनी कल्ट क्लासिक