Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6 साल में बनी 4 घंटे की फिल्म, घर गिरवी रखकर डायरेक्टर हुआ था 'कंगाल'; 1 करोड़ की फ्लॉप मूवी बनी कल्ट क्लासिक

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 05:08 PM (IST)

    Old Bollywood Trivia: हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म बनी जिसे बनाने के लिए डायरेक्टर ने अपना कुछ कुर्बान किया, लेकिन भारत में फ्लॉप यह फिल्म रूस में हि ...और पढ़ें

    भारत में फ्लॉप मूवी बनी थी कल्ट क्लासिक

    भारत में फ्लॉप मूवी बनी थी कल्ट क्लासिक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में अक्सर हुआ है कि बड़ी फिल्में आई हैं, उन फिल्मों की चर्चा भी खूब हुई है। उन फिल्मों पर पैसा भी पानी की तरह बहाया गया, लेकिन बाद में वो फिल्में फ्लॉप की बलि चढ़ गईं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म का किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने में खूब मेहनत लगी।

    फिल्म में सुपरस्टार नजर आया, तो उस फिल्म का बजट भी अच्छा खासा था, लेकिन फ्लॉप होने के बावजूद भी वो फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। चलिए आपको बताते हैं उसी फिल्म की कहानी...

    जब पर्दे पर फ्लॉप होकर भी हिट हुआ 'जोकर'

    आज हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम है 'मेरा नाम जोकर' (Mera Naam Joker)। जी हां, ये वही फिल्म है जिसमें हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में गिना जाता है, पर आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह फिल्म सिनेमाघरों में जब आई थी तो एक बड़ी फ्लॉप थी।

    यह भी पढ़ें- 1952 में बनीं ग्लोबल सेंसेशन, अंग्रेज ने चूमा हाथ तो लगा दी क्लास; राज कपूर संग चमका करियर, कहानी निम्मी की

    joker 4

    साल 1970 में आई इस फिल्म में राज कपूर (Raj Kapoor) मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी राज कपूर ने ही किया और फिल्म के प्रोड्यूसर भी वही थे और फिल्म में काम भी उन्होंने ही किया। इस फिल्म को बनाने के लिए राज कपूर ने अपनी पूरी जमापूंजी खर्च कर दी थी।

    राज कपूर को गिरवी रखनी पड़ी थी संपत्ति

    कहा जाता है कि इस फिल्म को बनाने के लिए राज कपूर ने पूरे 6 साल लगाए थे। फिल्म इतने सालों में बनी तो जाहिर है, इसे किस स्कैल पर बनाया गया होगा। राज कपूर ने फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया था। कहा जाता है कि उस दौर में राज कपूर ने अपनी इस फिल्म पर करीब 1 करोड़ खर्च कर दिया था। इस फिल्म को बनाने के लिए राज कपूर ने अपने घर को भी गिरवी रख दिया था।

    खबरें और भी

    Raj we

    अपने पूरी संपत्ति उन्होंने इस फिल्म में झोंक दी थी। हालांकि उस दौर में फिल्म पर जितना पैसा खर्च हुआ वो उस दौर के हिसाब से काफी ज्यादा था।

    फिल्म में थे दो इंटरवल

    हैरानी की बात ये है कि इस फिल्म को बनाने में जितना लंबा वक्त लगा, फिल्म पर राज कपूर ने मेहनत भी उतनी ही की थी। फिल्म बहुत लंबी थी, ऐसे में इस फिल्म को 3 भागों में बांटा गया और इसके 1 नहीं बल्कि 2 इंटरवल थे। फिल्म की कुल अवधि करीब 4 घंटे 15 मिनट की थी।

    joker 1

    ये दूसरी और अब तक की आखिरी ऐसी भारतीय फिल्म है जिसमें दो इंटरवल थे। इससे पहले फिल्म संगम आई थी, जो 1964 में रिलीज हुई। 'संगम' में भी दो इंटरवल थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद 'मेरा नाम जोकर' का बहुत इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि ये छह साल से बन रही थी और इसका खूब प्रमोशन किया गया। अफसोस कि फिल्म सिनेमाघरो में आई तो फ्लॉप हो गई।

    भारत में फ्लॉप तो रूस में सुपरहिट थी फिल्म

    एक और खास बात यह है कि जब फिल्म भारत में 18 December 1970 को रिलीज हुई तो राज कपूर ने भी नहीं सोचा था कि उन्हें इतना बड़ा झटका लगेगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हो गई थी। फिल्म को बनाने में जितना वक्त लगा, इस पर जितनी मेहनत हुई, जितना पैसा पानी की तरह बहाया गया, वो सारी मेहनत खराब हुई।

    joker 3

    भारत में फिल्म फ्लॉप हुई लेकिन किसे पता था कि यही फिल्म बाद में कल्ट क्लासिक बनेगी और रूस में इस फिल्म को हाथोंहाथ लिया जाएगा। दरअसल भारत में जब फिल्म फ्लॉप हुई तो राज कपूर कर्जे में डूब गए। इसके बाद इस फिल्म के राइट्स उन्होंने सोवियत संघ को बेच दिए।

    उसके बाद यह फिल्म जब सोवियत में रिलीज हुई तो वहां के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। सोवियत संघ में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करके गई और फिल्म ने वहां करीब 16 करोड़ से ज्यादा कमाए।

    Joker 5

    इस तरह से राज कपूर की यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई। इस फिल्म को राज कपूर के बेहतरीन कामों में से एक माना जाता है। इस फिल्म का ख्वाजा अहमद अब्बास ने राज साहब के साथ मिलकर स्क्रीनप्ले लिखा था। फिल्म के गाने हिट रहे थे और फिल्म में राज कपूर के साथ ऋषि कपूर, सिमी ग्रेवाल समेत कई स्टार्स नजर आए थे। आज भी हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में 'मेरा नाम जोकर' का नाम शामिल है।

    यह भी पढ़ें- 60 के दशक की हीरोइन, 'चंदा ओ चंदा' गाने से कमाई लोकप्रियता; अचानक से कहां हो गई गुम?