60 के दशक की हीरोइन, 'चंदा ओ चंदा' गाने से कमाई लोकप्रियता; अचानक से कहां हो गई गुम?
राधा सलूजा भारतीय सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने हिंदी, पंजाबी, तमिल सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। बचपन से ही अभिनेत्री बनने की इच ...और पढ़ें

चंदा ओ चंदा गाने में राधा सलूजा (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
स्कूल टाइम पर हुई थी राज कपूर से मुलाकात
बचपन से फिल्मों में करना चाहती थीं काम
लाखों में एक फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां आईं जिन्होंने अपने दम पर अपनी काबिलियत दिखाई और था गईं। लेकिन इनमें से कुछ एक थी जो कम ही समय में इंडस्ट्री से गायब हो गई लेकिन उन्हें आज भी याद किया जाता है।
हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री राधा सलुजा की जिनके मद मस्त नैनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। राधा सलूजा ने हिंदी, पंजाबी और तमिल सिनेमा में काम किया है। इसके साथ ही कुछ बंगाली, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह भी पढ़ें- इन हसीनाओं ने जब सगे बाप-बेटों संग किया रोमांस...जमकर दिए बोल्ड सीन्स, दो का तो बेटों से रहा अफेयर!
बचपन से बनना चाहती थीं एक्ट्रेस
राधा सलूजा, प्रसिद्ध फिल्म एडिटर रेणु सलूजा की बड़ी बहन हैं। राधा को बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का शौक था इसका एक किस्सा भी बड़ा जबरदस्त है। एक इंटरव्यू में राधा सलूजा ने बताया था कि वो ऊटी में पिकनिक मनाने गई थी जहां राजकपूर संगम गाने के गीत 'ओ महबूबा' की शूटिंग कर रहे थे। वैयजयंतीमाला एक जगह बार-बार गलती कर रही थी। इतने में सलुजा के मुंह से निकला कि अगर मैं हीरोइन होती तो एक बार में ही ये कर देती। वो बात राज कपूर ने सुन ली थी और कहा कि क्या तुम हीरोइन बनना चाहती हो।"
-1770391729494.jpg)
महमूद के अपोजिट किया था काम
सालों बाद राधा की मुलाकात राज कपूर से दिल्ली में हुए एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई तब उन्होंने उन्हें वो बात याद दिलाई। राधा मुंबई में थी जब प्रोड्यूसर केवल कश्यप ने आकर उन्हें पहली फिल्म चोरी चोरी ऑफर की थी। साल 1971 में वो दो राह में नजर आईं। इस फिल्म में अनिल धवन व शत्रुघ्न सिन्हा भी थे। इसी साल राधा सलूजा लाखों में एक नाम की फिल्म में महमूद के अपोजिट नजर आईं। राधा ने कुछ समय तेलुगु सुपरस्टार एनटीआर के साथ भी काम किया।
खबरें और भी
-1770391791503.jpg)
अब कहां हैं राधा सलुजा?
फिल्मों में कुछ समय बिताने के बाद वे लॉस एंजिल्स चली गईं, जहां उन्होंने एक एथिनिक रेडियो कार्यक्रम के होस्ट शमीम जैदी से शादी की। वहां पर राधा ने दो म्यूजिक ग्रुप्स के साथ गाना शुरू कर दिया जो पूरे अमेरिका में परफॉर्म करता था। अमेरिका में रहते हुए, उन्होंने लॉस एंजिल्स की एक अदालत में एशियाई भाषाओं की फेडरल लॉ सर्विस में स्पेशल इंटरप्रिटर की नौकरी ज्वाइन कर ली।