विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raaz की 'भूतनी' याद है? पहली फिल्म रही सुपरहिट, दूसरी बिपाशा बसु ने छीनी, 22 सालों से कहां हैं गायब?

Published: Mon, 20 May 2024 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2024 01:06 AM (IST)

साल 2002 में आई हॉरर फिल्म राज (Raaz) की भूतनी का किरदार निभाने वालीं मालिनी याद हैं? पहली फिल्म सुपरहिट ...और पढ़ें

राज के बाद अचानक मालिनी शर्मा ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री। फोटो क्रेडिट- जागरण
राज के बाद अचानक मालिनी शर्मा ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री। फोटो क्रेडिट- जागरण

HighLights

  1. राज से मालिनी शर्मा ने किया था डेब्यू
  2. राज की भूतनी बनकर मशहूर हुई थीं मालिनी
  3. करियर के पीक पर छोड़ी थी इंडस्ट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां अर्श से फर्श और फर्श से अर्श तक आने में जरा भी देर नहीं लगती है। कई अभिनेत्रियां फिल्मों में नाम कमाने के लिए सालों तक मेहनत करती हैं, तो वहीं कुछ रातोंरात पहली ही फिल्म से स्टार बन जाती हैं। 

क्या आपको पता है कि एक अभिनेत्री को फिल्म में आते ही शोहरत मिल गई थी। इसके बावजूद वह डेब्यू के तुरंत बाद फिल्मों से अचानक गायब हो गईं। हम बात कर रहे हैं हॉरर मूवी 'राज' (Raaz) में एक छोटे से किरदार के लिए आईं भूतनी का किरदार निभाने वालीं मालिनी शर्मा (Malini Sharma) की। 

राज में कितना बड़ा था मालिनी का रोल 

अगर आप हॉरर फिल्मों के फैन हैं, तो आपको राज फिल्म का ऊटी का वो सीन तो जरूर याद होगा, जहां से हॉरर कहानी की शुरुआत होती है। डीनो मोरिया जब ऊटी जाते हैं, तो वहां पर वो एक लड़की से मिलते हैं, जिससे उनकी करीबियां बढ़ जाती हैं।

जिसके बाद मालिनी डीनो पर उनसे शादी करने का दबाव डालती हैं और खुद को मारने की धमकी देती है। हाथ में बंदूक थामें मालिनी को रोकने के चक्कर में दोनों के बीच हाथापाई होती है और गोली लड़की को लग जाती है। उसके बाद से वहां पर उनकी आत्मा भटकती रहती है। हालांकि, फिल्म में मालिनी का किरदार तकरीबन आधा घंटा ही था, लेकिन छोटे से किरदार से उन्होंने लाइमलाइट बटोरी। 

पहली फिल्म से स्टार बन गई थीं मालिनी

साल 2002 में रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक 'राज' ने उस साल की सबसे ज्यादा हॉरर फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को जिन्होंने भी थिएटर में देखा उन्हें कई रातों तक नींद नहीं आई। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म में बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और डीनो मोरिया (Dino Morea) के साथ मालिनी शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। मूवी देख दर्शकों की रूह कांप जाया करती थी। इस फिल्म से तीनों सितारों की किस्मत चमक गई, खासकर मालिनी की। 

राज फिल्म के एक डायलॉग के दीवाने हुए थे फैंस 

राज फिल्म में भले ही बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन मालिनी शर्मा के एक डायलॉग ने ही खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनका डायलॉग ठमेरे इतने करीब मत आओ, मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी"। इस एक छोटी सी लाइन का इस्तेमाल आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स में होता है। 

मालिनी के म्यूजिक वीडियो भी हुए सुपरहिट 

मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत में कई म्यूजिक वीडियोज भी किये,  जो काफी पॉपुलर हैं, जिसमें 'सावन में लग गई आग', 'क्या सूरत है', 'रंझार' और 'कितनी अकेली' जैसे गाने शामिल हैं।

Malini Sharma

इतनी बड़ी फिल्म को मालिनी ने बीच में छोड़ा

मालिनी शर्मा को उनके अभिनय और खूबसूरती के लिए खूब सराहा गया। उनके लिए फिल्मों की लाइन भी लग गई। मगर बदकिस्मती से अभिनेत्री ने डेब्यू मूवी के बाद से बॉलीवुड को गुडबाय कह दिया था। साल 2002 में 'राज' के बाद मालिनी को महेश भट्ट की फिल्म 'गुनाह' (Gunaah) मिली थी। अभिनेत्री ने फिल्म साइन भी कर ली थी, लेकिन शूट शुरू होने से ठीक दो दिन पहले वह फिल्म से बाहर हो गईं। तब डीनो मोरिया के अपोजिट बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने उन्हें रिप्लेस किया था।

Malini Sharma

निजी जिंदगी में भी नहीं मिली खुशियां 

प्रियांशु चटर्जी और मालिनी की जिंदगी में एक चीज कॉमन रही और वो थी करियर के शुरूआती दौर में शोहरत। दोनों ने एक-दूसरे में प्यार भी ढूंढा, लेकिन शायद वो भी ये नहीं जानते थे कि उनके प्यार की उम्र इतनी छोटी है। 

मालिनी शर्मा ने साल 1997 में जाने-माने एक्टर प्रियांशु चटर्जी (Priyanshu Chatterjee) के साथ शादी की थी, लेकिन उनकी मैरिटल लाइफ कुछ खास नहीं चली। मात्र चार साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। ऐसा कहा जाता है कि मालिनी प्रियांशु संग अपनी शादी टूटने से बहुत ज्यादा टूट गयी थीं। 

Raaz Malini Sharma

इसीलिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। मॉडल से एक्ट्रेस और आर्ट डायरेक्टर बनने के बाद मालिनी इंडस्ट्री से ऐसे छू मंतर हुईं कि आज भी लोग जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर वह कहां और क्या कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं।

कौन हैं प्रियांशु चटर्जी

आपको बता दें कि प्रियांशु जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने फिल्म 'तुम बिन से अपनी शुरुआत की थी, इसके बाद वह 'दिल का रिश्ता', 'आपको पहले भी कहीं देखा है', पिंजर और मदहोशी जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली, जिसकी उन्हें चाह थी। वह फिल्मों में लगातार एक्टिव हैं, लेकिन अब वह अधिकतर सेकंड लीड रोल में नजर आते हैं। 

यह भी पढ़ें- Mr India की 'टीना' याद है? 37 साल से गुमनामी में जी रहीं एक्ट्रेस, फिल्मों से दूर ऐसे बिता रहीं जिंदगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।